Prabhat Times
जालंधर। झारखंड से अफीम (Opium) लाकर जालंधर के आसपास के इलाके में सप्लाई करने वाले आलू ठेकेदार तथा जिमींदार को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो के पास से पुलिस ने लाखों रूपए कीमत की 7 किलो अफीम बरामद की गई है।
जालंधर देहात के एस.एस.पी. संदीप गर्ग ने बताया कि थाना शाहकोट के एस.एच.ओ. एस.आई. साहिल चौधरी को सूचना मिली थी कि ईलाके में अफीम तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही एस.पी. इनवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डी.एस.पी. शाहकोट दविन्द्र घुम्मण के नेतृत्व में मामले की योजनाबद्ध ढंग से जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने सलैचां के निकट नाकाबंदी करके मोटर साईकल सवार दो लोग दर्शन वासी सुल्तानपुर लौधी तथा सनाजीर मीयां वासी झारखंड को गिरफ्तार किया। दोनो के पास से पुलिस ने 7 किलो अफीम बरामद की।
एस.एस.पी. के मुताबिक आरोपी सनाजीर आलू व्यापारी है तथा वे पंजाब में ठेकेदारी करता है। जिमीदार दर्शन के साथ जानपहचान होने के कारण दोनो अफीम तस्करी में जुट गए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें