Prabhat Times
जालंधर। (Panic in Jalandhar miscreants broke the windows of cars, cylinder burst in sabzi mandi) महानगर जालंधर में दिन निकलते ही दो बड़ी घटनाएं हुई हैं।
पहली संतोखपुरा ईलाके में तथा दूसरी मकसूदां सब्जी मंडी में। दोनो घटनाओं से ईलाकों में दहशत है।
संतोखपुरा में रात को सरेआम सड़कों पर घूमने वाले बदमाशों ने लगज़री कारों के शीशे तोड़ दिए तो उसके बाद ही सब्जी मंडी की एक दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

संतोखपुरा में लगज़री कारों के शीशे तोड़े

जालंधर में शरारती तत्वों के हाैसले बुलंद है। बीते एक साल से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
शरारती तत्वों द्वारा रात को अकसर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े जाते हैं। कई बार सीसीटीवी कैमरों में भी शीशे तोड़ने वाले कैद हो चुके हैं।
संतोखपुरा में बीती रात शरारती तत्वों ने आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। एक महीने में यह दूसरी बार यह वारदात हुई है।
इसकाे लेकर गाड़ी मालिकों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई है। पहले भी शरारती तत्वों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए थे।
जालंधर में बीते एक साल से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। शरारती तत्वों द्वारा रात को अकसर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े जाते हैं।
कई बार सीसीटीवी कैमरों में भी शीशे तोड़ने वाले कैद हो चुके हैं, लेकिन पुलिस उनकी पहचान करके उनकी गिरफ्तारी कर पानी में फेल साबित हाे रही है।
इसकी वजह से शरारती तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीते 3 महीनों में कारों के शीशे तोड़ने की यह चौथी घटना है।

मकसूदां मंडी में गैस सिलेंडर फटा

जालंधर मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में सुबह जोरदार धमाका होने से अफ़रा तफ़री मच गई।
जांच में पता चला कि मार्किट कमेटी के दफ्तर के निकट स्थित दुकान नंबर 5 में रखे गए गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है।
सिलेंडर ब्लास्ट से वहां कार्यरत युवक गुलशन जख्मी हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
ब्लास्ट होने से दुकान में भारी नुक़सान हुआ है। बताया जा रहा है कि दुकान में तीन सिलेंडर रखे हुए थे। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें