Prabhat Times

जालंधर। (Patwari Ashwani Bata Death) महानगर जालंधर से दुःखद खबर सामने आ रही है। जालंधर के रैविन्यू विभाग में तैनात पटवारी अश्वनी बाटा का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक अश्वनी बाटा जालंधर के पटवार हल्का बस्ती बावा खेल मे तैनात थे। पता चला है कि अश्वनी बाटा आज सुबह लगभग 11.30 बजे अपनी सीट पर काम कर रहे थे। अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत करार दिया गया। बताया जा रहा है कि अश्वनी बाटा को हार्ट अटैक आया। अश्वनी बाटा के अकस्मात निधन से शहर में शोक की लहर है। 

ये भी पढ़ें