Prabhat Times
जालंधर। (Police Caught Gamblers by Raiding) इस समय की बड़ी खबर महानगर जालंधर से हैं। जालंधर के स्पैशल आप्रेशन यूनिट (SOU) किशनपुरा से सटे बलदेव नगर ईलाके में रेड की है। पुलिस द्वारा एक घर से जुआ खेल रहे एक दर्जन से ज्यादा जुआरियों (Gambler) को काबू करके लाखों रूपए बरामद किए हैं। चर्चा है कि जुआरियों (Gambler) में शहर के कुछ नामी लोग भी शामिल हैं। इस ईलाके में प्रधान नाम से मशहूर व्यक्ति के कथित संरक्षण में ये धंधा चल रहा था। पकड़े गए जुआरियों को छुड़वाने के लिए राजनीतिक तिकड़म भिड़ाई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक स्पैशल आप्रेशन यूनिट के इंचार्ज एस.आई. अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज देर शाम किशन पुरा से सटे बलदेव नगर ईलाके में रेड की गई। चर्चा है कि ईलाके में प्रधान के नाम से मशहूर एक युवक के घर में रेड की गई। जहां से पुलिस द्वारा 15-16 जुआरियों को काबू किया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस द्वारा लाखों रूपए भी ज़ब्त किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों में शहर के कई नामी जुआरी भी मौजूद हैं। जिन्हें छुड़वाने के लिए राजनीतिक नेता हरकत में हैं।
उधर, जानकारी के मुताबिक प्रधान के नाम से मशहूर जुआरी (Gambler) द्वारा पिछले काफी समय से धड़ल्ले से ये काम करवाया जा रहा था। इस संबंध मे फिलहाल कमिश्नरेट का कोई अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस द्वारा रेड और लाखों रूपए बरामदगी की पुष्टि तो की गई है, लेकिन कितने जुआरी पकड़े गए फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। जांच टीम से जुड़े एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लगभग 15-16 जुआरी (Gambler) पकड़े गए हैं। इनमें से कुछेक पर पहले भी केस दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें