जालंधर (ब्यूरो): महानगर जालंधर में दिन निकलते ही कोरोना का कहर जारी है। सेहत विभाग के मिली रिपोर्ट में 8 मरीज़ों की कोरोना रिपोर्ट पोज़िटिव मिली है। जालंधर में मरीज़ों की संख्या 348 हो गई है। 8 में से 2 मामले शहर के बाहर के बताए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह आई कोरोना रिपोर्ट में एक कबूलपुर, एक लद्देवाली, एक गांव शेखे, 2 महिलाएं अवतार नगर तथा एक 11 वर्षीय लड़का अवतार नगर के हैं। जबकि एक मरीज़ रईया तथा एक मरीज़ फिरोज़पुर का है।

सेहत विभाग के मुताबिक इन में से रईया, फिरोज़पुर के मरीज़ पुलिस कर्मचारी बताए गए हैं। बता दें कि इससे पहले बीती रात 12 मरीज़ों की रिपोर्ट में भी 4 पुलिस कर्मी थे। थाना नम्बर 4 में सी.सी.टी.एन.एस. आप्रेटर, पी.सी.आर. कर्मचारी की भी रिपोर्ट मिली है। पुलिस अधिकारियों द्वारा इन कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है।

जबकि इनके साथ थाना नम्बर 4 में कार्यरत कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसी बीच थाना नम्बर 4 के पहली मंजिल पर स्थित एन.आर.आई. थाना को भी सेनीटाइज़ करवाया जा रहा है।