Prabhat Times
जालंधर। (Vidhan Sabha Election Punjab 2022) पंजाब विधान सभा चुनाव नज़दीक आते ही दोआबा में राजनीति उफान पर है। शिअद-बसपा कम गठबंधन के बाद बदले राजनीतिक समीकरण के नतीजे दिखने लगे हैं। पंजाब पुलिस (Punjab Police) से रिटायर्ड हुए पी.पी.एस. (PPS) अधिकारी बलकार सिंह (Balkar Singh) ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। जालंधर में आयोजित प्रैस कान्फ्रैंस में आम आदमी पार्टी नेताओं ने बलकार सिंह को ज्वाईन करवाया।
लेकिन बीते दिन शिअद बसपा के समझौते के बाद समीकरण बदल गए। जिसके तुरंत बाद बलकार सिंह ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। जालंधर मे आयोजित प्रैस कान्फ्रैंस में आम आदमी पार्टी, पंजाब के इंचार्ज राघव चड्डा व अन्य नेता मौजूद रहे।
राघव चड्डा ने कहा कि बलकार सिंह के ज्वाईन करने से पार्टी और मजबूत होगी। क्योंकि बलकार सिंह ने 32 साल पुलिस सर्विस में रह कर जनता की सेवा की है। इसका फायदा पार्टी को अवश्य मिलेगा। राघव चड्डा ने बलकार सिंह के चुनाव लड़ने संबंधी कहा कि उन्हें किस सीट से चुनाव लड़वाना है या नहीं, ये पार्टी हाईकमान तय करेगा।
उधर, बलकार सिंह ने कहा कि वे खुश है कि आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में बलकार ने कहा कि वे आप पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा पब्लिक हित में एजूकेशन और मैडीकल संबंधी योजनाओं को देखते हुए प्रभावित हुए हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर रहे हैं। वे पार्टी की नीतियों के चलते काम करेंगे।
बलकार सिंह के आम आदमी पार्टी ज्वाईन करते ही चर्चा तेज है कि बलकार सिंह जालंधर की किस सीट से आम आदमी के उम्मीदवार होंगे। चर्चा है कि बलकार सिंह विधानसभा हल्का करतारपुर और आदमपुर से आप के उम्मीदवार हो सकते हैं।
बता दें कि कुछ माह पहले पी.पी.एस. अधिकारी बलकार सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड हुए। वे कमिश्नरेट जालंधर में बतौर डी.सी.पी. तैनात थे। पुलिस नौकरी से सेवानिवृत्त होने के तुरंत बाद वे कृषि बिलों वापस लेने करवाने को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में डट गए। अचानक तेज हुई राजनीतिक गतिविधियों से अनुमान लगाया जा रहा था कि बलकार सिंह का झुकाव शिरोमणि अकाली दल की तरफ है और वे करतारपुर सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक रहे हैं।

ये भी पढ़ें