जालंधर (ब्यूरो): प्रसिद्ध समाज सेवक व उद्योगपति प्रिंस अशोक ग्रोवर के बड़े भाई मोहन लाल ग्रोवर का आज अकस्मात निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक श्री मोहन लाल ग्रोवर की मृत्यु ह्रदयगति रूकने से हुई।

आज पारिवारिक सदस्यों के बीच उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा शमशानघाट में किया गया। श्री मोहन लाल ग्रोवर की पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके भतीजे नवीन ग्रोवर ने दी। दिवंगत मोहन लाल ग्रोवर के दो बेटे हैं और दोनो कनाडा में हैं।