Prabhat Times
प्रीत सूजी (98140-66340)
जालंधर। (gymkhana Club Election progressive group Election manifesto) प्रैस्टीजियस जिमखाना क्लब जालंधर के चुनावों में दम दिखाने के लिए प्रोग्रैसिव ग्रुप पूरी तरह से तैयार हैं। क्लब चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ साथ आज यूनाईटिड प्रोग्रैसिव ग्रुप द्वारा चुनाव मैनीफैस्टो भी घोषित कर दिया। यूनाईटिड प्रोग्रैसिव ग्रुप द्वारा चुनाव मैनीफैस्टो में क्लब सदस्यों को प्रैस्टीजियस फील के साथ साथ और सुविधाएं देने के वायदे किए हैं।
प्रोग्रैसिव ग्रुप द्वारा आज शाम मीटिंग में अपने उम्मीदवार ऑनरेरी सैक्रेटरी कुक्की बहल, जूनियर वाईस प्रैज़ीडैंट गुलशन शर्मा, ज्वाईंट सैक्रेटरी अनु माटा, ट्रयिज़र मेजर गुरप्रीत कोछड़ के साथ साथ कार्यकारी सदस्य विपन झांजी, शालीन जोशी, राजू सिद्धू, राजीव बांसल, पप्पू कम्बोज, निखिल गुप्ता, डाक्टर मानव सचदेवा, मोनू पुरी को सभी के साथ मिलवाया।
मीटिंग के दौरान ऑनरेरी सैक्रेटरी संदीप बहल कुक्की द्वारा यूनाईटिड प्रोग्रैसिव ग्रुप की तरफ से मैनीफैस्टो भी घोषित कर दिया। कुक्की बहल ने कहा कि उनकी टीम द्वारा चुनाव जीतने के बाद क्लब सदस्यों को सुविधाएं देने तथा समस्याओँ के समाधान करने के लिए काम किया जाएगा। कुक्की बहल द्वारा सल 2015 से लेकर 2019 तक कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। कुक्की बहल ने कहा कि यूनाईटिड प्रोग्रैसिव ग्रुप का विज़न बिल्कुल स्पष्ट है। चुनाव जीतने पर क्लब में ये सुविधाएं दी जाएंगी।

चुनाव मैनीफैस्टो

  • मल्टी पर्पज़ हॉल बनाया जाएगा। (खासकर तंबोला खेलने वालों के लिए)
  • कार्ड सिस्टम के साथ-साथ सदस्यों को क्रैडिट और डैबिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी।
  • क्लब में ओलिम्पिक साईज़ हीटीड स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा।
  • सदस्यों को नो प्राफिट, नो लॉस पर सुविधाएं दी जाएंगी।
  • क्लब में खासकर बच्चों के लिए डिज़ीटल गेमिंग ज़ोन बनाया जाएगा।
  • क्लब सदस्यों के 12 साल तक के बच्चो को स्पोर्टस की फ्री कोचिंग सुविधा दी जाएगी।
  • क्लब में मौजूदा कीमतों से कम से कम 25 से 30 प्रतिशत सस्ता खाना-पीना उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • 70 साल की आयु से अधिक सदस्य अपनी क्लब सदस्यता उनके बेटा-बहू, बेटी-दामाद के नाम फ्री ऑफ कॉस्ट ट्रांसफर की जाएगी।
  • सीनीयर सिटीज़न के लिए क्लब की स्पोर्टस सुविधाएं 50 प्रतिशत लैस रेट पर होगी।
  • स्पोर्टस का सामान यानिकि बैडमिंटन शटल, टैनिस बॉल, कार्डस, स्कॉश बॉल इत्यादि फ्री ऑफ कॉस्ट उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • प्रोजैक्टर युक्त कान्फ्रैंस हाल बनाया जाएगा।

क्लब के इतिहास में पहली बार जारी हुए ग्रेट चुनाव मैनीफैस्टो

क्लब से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों के मुताबिक प्रोग्रैसिव ग्रुप द्वारा आज जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है, अब से पहले ऐसा घोषणा पत्र किसी ने जारी नहीं किया। वाकई में ये चुनावी पत्र क्लब सदस्यों की समस्याओं को ध्यान में रख कर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लक्ष्य से तैयार किया गया है।

प्रोग्रैसिव ग्रुप की प्रोग्रैस में इन वरिष्ठ सदस्यों की है भूमिका

प्रोग्रैसिव ग्रुप को चुनावों में बड़ी जीत दिलवाने के लिए क्लब के वरिष्ठ सदस्य सतीश ठाकुर गौरा, अजय पुरी विक्की, नरेश तिवाड़ी, सुरजीत राए बिट्टा, अश्वनी खौसला पप्पू, राजू डिप्स, धीरज सेठ, कोकी शर्मा, अमरीक सिंह घई सहित उनकी पूरी टीम द्वारा दिन रात एक किया जा रहा है।

बैठक में ये वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद

आज की बैठक में मनीष पुरी, राकेश शर्मा, नरेंद्र शेरगिल, पकंज कपूर, सुदर्शन छाबड़ा, गगन धवन, अजय चड्डा, अमरीक सिंह घई, मान सिंह कुंदवानी, सुधीर पुरी, अजय गुप्ता, अशोक मल्हौत्रा, मिंटा कोछड़, डिम्पी सचदेवा, मोहिन्द्र पाल कोछड़ राकेश शर्मा, अश्वनी कुंद्रा, शिवम राजपूत, अजय शर्मा, अजय कुंद्रा, कनव नंदा, पलव नंदा, गौरव चोपड़ा, करण कक्कड़, मोहित खन्ना, ईशांत खन्ना, नितिन खन्ना, वरूण मेहता, सुमित रल्हन, कमल आहूजा, राजीव अनेजा, हरविन्द्र सिंह, योगेश कुमार, पपन शर्मा, अतुल चावला, नवनीत चोपड़ा, मानन छौत्तरा, निखिल भंडारी, निखिल महाजन, विनित जोशी, आशीष महेन्द्रू, शिवम अरोड़ा, रमित तलवाड़, करण खौसला, पुनीत खौसला, राजा मठारू, सलिल गुप्ता।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें