Prabhat Times
जालंधर। (Progressive Group Nomination Gymkhana Club Election) जिमखाना क्लब में चुनावी सरगर्मियां जोर पकड़ गई हैं। आज यूनाईटिड प्रोग्रैसिव ग्रुप के उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकण दाखिल कर दिए। नामांकण प्रक्रिया के दौरान प्रोग्रैसिव ग्रुप ने क्लब परिसर में भारी इकट्ठ करके अपना दमखम भी दिखाया।
बता दें कि जिमखाना क्लब चुनाव 19 दिसंबर को होने हैं। इसके लिए मुख्यतौर पर प्रोग्रैसिव और अचीवर्ज़ ग्रुप आमने सामने हैं। यूनाईटिड प्रोग्रैसिव ग्रुप की तरफ से सचिव कुक्की बहल, जूनियर वाइस प्रैज़ीडैंट गुलशन शर्मा, ज्वाईंट सैक्रेटरी अनु माटा, ट्रईयर मेजर कोछड़ तथा कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवार विपन झांजी, शालीन जोशी, राजू सिद्धू, राजीव बांसल, पप्पू कंबोज, निखिल गुप्ता, डाक्टर मानव सचदेवा, मोनू पुरी ने नामांकण दाखिल किए।

यूनाईटिड प्रोग्रैसिव ग्रुप का जब्रदस्त शक्ति प्रदर्शन

यूनाईटिड प्रोग्रैसिव ग्रुप द्वारा नामांकण दाखिल करने के समय किया गया शक्ति प्रदर्शन से विरोधियों की हवा टाईट हुई लग रही है। निर्धारित समय पर सुबह प्रोग्रैसिव ग्रुप द्वारा डेरा बाबा मुराद शाह जी दरबार मे हाज़िरी लगवाई और फिर गीता मंदिर माडल टाऊन में मां का आर्शीवाद लिया। सभी इकट्ठे जिमखाना पहुंचे। प्रोग्रैसिव ग्रुप के समर्थन में सुरजीत राए बिट्टा, राकेश शर्मा, राजू डिप्स, पप्पी अरोड़ा, कोकी शर्मा, अमृतपाल, अजय चड्डा, हरीश महाजन, संजीव बासल, आनंद बैटरी, आशु जी (ज़ूम शूज़), राजू कुमार, मनीष पुरी, अनुज पुरी, संजीव विज, विवेक विज, सलिल गुप्ता, चौधरी राम कुमार, मिंटू मल्हौत्रा, अश्वनी पुरी, महेश कालिया, अनिल एंग्रिश, छिब्बड़ जी, विपन भंडारी, पकंज कपूर, कपिल मल्हौत्रा, कपिल मेहता, सुमित रल्हन, निक्की तिवाड़ी, डिम्पी स्वागत पैलेस, मनवीर सिंह सी.टी. ग्रुप, सिमरजीत सिंह कौछड़, जोत अगम सिंह कोछड़, राजू ढींगरा, कंवलजीत सिंह कोछड़, पिंटू चावल, बिल्ला भाटिया, जतिन्द्र सिंह चावला, रिपू कोछड़, मेजर कोछड़, गुरबचन सिंह कोछड़, अचिंत कोछड़, टिंकू कोछड़, नीटू कोछड़, मान सिंह, गुरिन्द्र सिंह जुनेजा, गगनदीप खंडपुर, प्रभदीप खंडपुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

युवा मोनू पुरी ने दिखाया दम

शहर की राजनीति में कई सालों से सक्रिय प्रोग्रैसिव ग्रुप की तरफ से कार्यकारी सदस्य का चुनाव लड़ रहे मोनू पुरी के आगे आने से ग्रुप को बेहद मजबूती मिली है। शहर की राजनीति खासी पैठ, इंडस्ट्री, आढ़त कारोबारियों से पारिवारिक संबंध रखने वाले मोनू पुरी पहली बार जिमखाना क्लब की राजनीति में कदम रख रहे हैं। मोनू पुरी के अच्छे रसूख का जलवा आज जिमखाना क्लब के नामांकण के दौरान देखा गया। क्लब के युवा सदस्य मोनू पुरी के साथ नज़र आए।

सुमित शर्मा ने छोड़ा दावा

दो दिन पहले तक वादाखिलाफी का आरोप लगाने वाले सुमित शर्मा ने आज चुनाव मैदान से हट जाने का फैसला किया। नामांकण के दिन सुमित शर्मा ने तरूण सिक्का को भाई बताते हुए चुनाव मैदान से हटने और अचीवर्स ग्रुप का समर्थन करने की बात कही। बता दें की सुमित शर्मा और तरूण सिक्का का मनमुटाव दूर करने में अचीवर्ज़ ग्रुप के नितिन कोहली ने अहम भूमिका अदा की।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें