Prabhat Times
जालंधर। (ankur kids hospital) महानगर जालंधर से एक बड़ी खबर है। दोपहर के समय एक माह की मासूम बच्ची के शव के साथ परिजनों व उनके समर्थकों ने जालंधर के गुरू रविदास चौक के निकट स्थित अंकुर अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अंकुर अस्पताल के डाक्टर गुरदेव चौधरी की लापरवाही के कारण उनकी बच्ची की मौत हुई है। अस्पताल के बाहर प्रदर्शन से स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
निकटवर्ती गांव दयालपुर निवासी साहिल ने बताया कि करीब 22 दिन पहले उनकी पत्नी ने घई अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची का बर्थ समय से पहले होने के कारण घई अस्पताल से बच्ची को अंकुर अस्पताल रैफर कर दिया गया।
जहां पर कुछ दिन तक ईलाज के बाद डाक्टर गुरदेव चौधरी ने बच्ची की हालत गंभीर बताते हुए चंडीगढ़ रैफर क दिया। वे बच्ची को लेकर चंडीगढ़ चले गए। लेकिन बच्ची की मृत्यु हो गई।
परिजनों का आरोप है कि अंकुर अस्पताल में डाक्टर तथा स्टाफ की लापरवाही के कारण उनकी बच्ची की मौत हुई।
बच्ची के ईलाज में कोताही बरती गई है। अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा जा रहा है।
उधर, दूसरी तरफ अंकुर अस्पताल के डाक्टर गुरदेव चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष मिलते ही उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें