Prabhat Times
चंडीगढ़। सी.बी.एस.ई. 12वीं परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद से पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड (PSEB) की 12वीं के एगज़ाम को लेकर बनी असमंजस की स्थिति आज खत्म हो गई। पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने पंजाब बोर्ड की 12वीं परीक्षाएँ रद्द करने का ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा परिणाम भी सी.बी.एस.ई. द्वारा निर्धारित फार्मूले के मुताबिक ही निकाला जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में 3 लाख 8 हज़ार के करीब 12वीं के छात्र हैं। इन छात्रों को सी.बी.एस.ई. पैटर्न के मुताबिक ही रिज़ल्ट तैयार किया जाएगा। जो छात्र अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ये फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें