Prabhat Times
लुधियाना। (PSPCL Meeting pensioners grivences Ludhiana) डिप्टी चीफ इंजीनयर (टैक टू डायरेक्टर एडमिन) सुखविन्द्र सिंह एंव सुपरटैडिंग इंजीनीियर हैड क्वार्टर रमेश कौशल की तरफ से सोमवार को पी.एस.पी.सी.एल. केंद्रीय ज़ोन लुधियाना में मीटिंग की गई। जिसका उद्देश्य पैंशन के केसों के साथ साथ शिकायतों का रिव्यू करना था।
ये मीटिंग सी.एम.डी. पी.एस.पी.सी.एल. बलदेव सिंह सरां एवं डायरेक्टर एडमिनीस्ट्रेशन गोपाल शर्मा के निर्देशानुसार की गई। इस तरह की मीटिंग पहले जालंधऱ अमृतसर, पटियाला और बठिंडा समेत चारों और ज़ोन में की जा चुकी हैं।
इस मौके पर इंजीनियर सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि मीटिंग दौरान पी.एस.पी.सी.एल. के पैंशनरों के साथ जुड़े सभी केसों का निपटारा किया गया और 30 जून और 31 जून 2022 में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से जुड़े पैंशन संबंधी केसों का निपटारा किया गया।
ताकि उन्हें रिटायरमैंट संबंधी लाभ समय पर मिल सकें। उन्होने कहा कि 1 जुलाई 2022 से 31 दिंसबर 2022 तक 1130 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इंजीनीियर सुखविन्द्र ने कहा कि पैंशनरों की सुविधा के लिए पी.एस.पी.सी.एल. ने पैंशन हैल्प लाईन भी अपने पैंशनरों के लिए स्थापित की है।
उन्होने कहा कि अब पैंशन संबंधी केसों का स्टेटस जानने के लिए रिटायर कर्मचारी, मृतक कर्मचारियों के बच्चे निर्धारित फार्मेट में हैल्प लाईन नंबर 96461-15517 पर किसी भी वर्किंग डे में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कॉल व्हाटसएप्प या एस.एम.एस. कर सकते हैं।
जो फार्मेट पी.एस.पी.सी.एल. की वैबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त उनके विभाग को प्राप्त हुई शिकायतों की स्टेटस रिपोर्ट भी देखी। ताकि इनका जल्द निपटारा किया जा सके।
मीटिंग में डिप्टी सचिव पी.एडं.आर. निशी रानी, डिप्टी सचिव कंपलेट ग्रीवेंस राजीव कुमार सिंगले, सुपरडैंट पैंशन 1×2, डिवीज़नल सुपरडैंट सर्कल सुपरडैंट एवं अकाउंटैंट मौजूद रहे।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14