Prabhat Times
चंडीगढ़। (punjab assembly vs mukhtar ansari harjot bains) पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा हो रहा है। कभी माईनिंग के मुद्दे पर तो कभी महिलाओं के एक हज़ार के मुद्दे पर। लेकिन इसी बीच पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने विधानसभा में कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
पंजाब विधानसभा में मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लेकर जमकर बवाल हुआ। जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि अंसारी को फर्जी FIR दर्ज कर 2 साल 3 महीने पंजाब की जेल में रखा गया।
जिसका चालान तक पेश नहीं किया गया। जेल में वह पत्नी के साथ रहता था। अंसारी को जेल में VIP ट्रीटमेंट दिया गया। मैंने इस मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
जेल मंत्री के इस खुलासे से जमकर हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जेल मंत्री ने यह बात विधानसभा में कही है। अगर यह बात साबित न हुई तो मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा।

जेल मंत्री हरजोत बैंस के खुलासे

  • कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को 2 साल और 3 महीने तक पंजाब की रोपड़ जेल में रखा गया।
  • अंसारी के खिलाफ फर्जी FIR की गई थी। उसने जानबूझकर उस केस में जमानत नहीं ली।
  • जिस बैरक में 25 कैदी आने चाहिए थे वहां उसकी पत्नी रहती थी।
  • UP सरकार ने 26 बार प्रोडक्शन वारंट निकाले, लेकिन उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश नहीं भेजा गया।
  • यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। इसके विरोध में पंजाब सरकार ने 11 लाख रुपए फीस वाले सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील को हायर किया। अब इसका 55 लाख का बिल आया है। यह बिल हम क्यों दें?।
  • इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
  • पंजाब विधानसभा में बोलते AAP सरकार के जेल मंत्री हरजोत बैंस।

पूर्व जेल मंत्री का चैलेंज, साबित करके दिखाओ

जेल मंत्री हरजोत बैंस के दावे के बाद पूर्व कांग्रेसी जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अंसारी की पत्नी जेल में रहती थी, मंत्री इसे साबित करके दिखाएं।
इस पर मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। जल्द सच पंजाब के सामने आएगा।

बाजवा ने पूछा- लॉरेंस जिस तिहाड़ जेल में वह किसके अंडर में

हंगामा होने के बाद नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर गैंगस्टर पर बहस करनी है तो फिर शुरुआत लॉरेंस से होनी चाहिए।
लॉरेंस जिस तिहाड़ जेल में बंद है, वह दिल्ली सरकार के अधीन है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है। इस पर आप विधायकों ने कहा कि हम ही उसे पंजाब लेकर आए हैं।

रंधावा पर पहले भी लगे आरोप, उन्होंने नकारे

पिछली कांग्रेस सरकार में जेल मंत्री रहे सुखजिंदर रंधावा लगातार मुख्तार अंसारी को लेकर विवादों में घिरे रहे। वह उत्तर प्रदेश के दौरे पर भी गए थे।
जिसके बाद यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी आरोप लगाए थे कि रंधावा अंसारी के परिजन से मिले हैं। हालांकि, रंधावा ने इसे नकारा था। अंसारी उस वक्त रोपड़ जेल में बंद था।

पंजाब में दर्ज था यह केस

मुख्तार अंसारी पर पंजाब में मोहाली के बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप था। उसे पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लेकर आई थी।
24 जनवरी 2019 को कोर्ट में पेश कर उसे रोपड़ जेल में भेज दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले साल अप्रैल में उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश पुलिस ले गई।

माइनिंग को लेकर भी हुई बहस

पंजाब विधानसभा में अवैध माइनिंग पर जमकर बहस हुई। खनन मंत्री हरजोत बैंस ने कांग्रेस सरकार की पोल खोलनी शुरू कर दी। इसको लेकर पूर्व खनन मंत्री सुख सरकारिया ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि पिछली बातों के बजाय इनकम बढ़ाने की बात करो। इस पर विपक्षी दल नेता प्रताप बाजवा ने कहा कि मंत्री को बजट बहस में हिस्सा लेने का अधिकार नहीं है।
कोई दूसरा मेंबर जरूर बोल सकता है। उन्होंने विधायकों को धमकाने का भी विरोध किया।
इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि जितने मर्जी धरने लगा लो। जिसने भी करप्शन की, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें