जालंधर (ब्यूरो): कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मदद न करने के आरोप लगाने पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने आढ़े हाथों लिया है।पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव एडवोकेट हनी कंबोज, पंजाब मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की, पंजाब के क्लचर इंचार्ज सन्नी शर्मा ने पंजाब सरकार एवं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है।

पंजाब युवा भाजपा के नेताओ ने कहा एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना आपदा को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रख कर हर प्रदेश को हर प्रकार की संभव सहायता देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर लोकल स्तर के कांग्रेस नेता मुशकिल समय मे झूठी ब्यानबाजी करके राजनीतिक लाभ ढूंढ रहे हैं।उन्होंने कहा कि केन्द्र ने कोविड-19 से बचाव हेतु पंजाब पर 1621.87 करोड़ रुपए खर्च किये जिसमें तुरंत प्रभाव से 33 हजार 615 एन-95 मास्क, 4500 पी.पी.ई. किटस व 10.70 लाख हाइड्रोक्लोरोक्विन गोलियां देकर एस.डी.आर.एफ. फंड से प्रथम किश्त के रूप में पंजाब को 247.50 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।

नेताओ ने कहा हर पंजाब वासी को स्वस्त रखने के लिए नैशनल हैल्थ मिशन के तहत पंजाब को 112.69 करोड़ रुपए का भुगतान केन्द्र द्वारा किया गया जिसमें 25 मार्च को 40.82 करोड़ रुपए जबकि 6 अप्रैल को जारी किये 71.87 करोड़ रुपए शामिल हैं। पंजाब मे उज्जवला योजना लाभार्थियों को 3.21 लाख गैस सिलेंडर निशुल्क रिफिल किये गए हैं।नेताओ ने बताया पंजाब के किसानो के लिए पी.एम. किसान योजना के तहत पंजाब के 18 लाख 22 हजार 656 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए प्रति खाते के हिसाब से 364.53 रुपए का भुगतान पी.एम. जन धन योजना के तहत 33 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में पांच-पांच सौ रुपए के रूप में 165.28 करोड़ रुपए जबकि 1.40 लाख वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग श्रेणी के लाभार्थियों को पांच-पांच सौ रुपए की आर्थिक सहायता के हिसाब से कुल 7.02 करोड़ रुपए दिये जा चुके हैं।

भवन एवं निर्माण लाभार्थियों को 190.80 करोड़ का फंड जारी हो चुका है। युवा भाजपा नेताओ ने बताया पंजाब मे ई.पी.एफ.ओ. के कुल 4440 लाभार्थियों को 9.23 करोड़ रुपए का भुगतान कोरोना आपदा के चलते केन्द्र की मोदी सरकार ने किया है।

उन्होंने बताया कि उज्जवला, जन धन तथा पैन्शन स्कीमों का लाभ कोरोना आपदा के तहत सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा अनुसार तीन महीने तक दिया जाना है। जिसमें अप्रैल, मई व जून के महीने शामिल हैं।अंत मे नेताओ ने कहा कोरोना योद्धाओं के सम्मान में जैकारे व जयघोष का जो ऐलान मुख्यमंत्री ने किया था उसमें भी घटिया राजनीतिक मंशा थी जिसे प्रदेश की जनता ने स्वीकार नहीं किया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि पंजाब युवा भाजपा के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणा युवा साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अशवनी शर्मा जी के नेतृत्व में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है।

जिसमें युवा मोर्चा की टीम राशन वितरण, लंगर वयवस्था से लेकर लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष व आरोग्य सेतु ऐप से लोगों को जुङने के लिए प्रेरित करने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें