Prabhat Times
चंडीगढ़। (punjab cm bhagwant mann ministers staff) पंजाब में सी.एम. भगवंत मान सरकार एक्शन में आ चुकी है। पंजाब सरकार द्वारा आज राज्य के सी.एम. और मंत्रियो के लिए स्टाफ की नियुक्ति करते हुए चेतावनी दी है कि वे तुरंत ज्वाईन करें नहीं तो उनकी तनख्वाह बंद कर दी जाएगी।

लाईव टेलीकास्ट होगा विधानसभा सत्र

उधर, भगवंत मान ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सी.एम. भगवंत मान ने विधानसभा की कार्रवाई लाईन करने के आदेश दिए हैं।
पंजाब विधानसभा सेशन का आज दूसरा दिन है। सबसे पहले कोटकपूरा से विधायक कुलतार सधवां को पंजाब विस का नया स्पीकर चुना गया। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।
इसके बाद CM भगवंत मान ने घोषणा की कि आगे से विधानसभा की कार्रवाई का LIVE टेलिकास्ट किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को यह जानने का हक है कि विधानसभा में उनके प्रतिनिधि किस तरह से मुद्दे उठाते हैं।
इससे सरकार की कारगुजारी के बारे में सीधे जनता तक बात पहुंचेगी।

सी.एम., मंत्रियों के साथ स्टाफ तैनात

पंजाब के नए CM भगवंत मान और 10 मंत्रियों को स्टाफ दे दिया गया है। सीएम के साथ नरेश पुरंग को सेक्रेटरी लगाया गया है। गुरनाम सिंह मंत्री हरपाल चीमा के PA होंगे।
इसी तरह डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. विजय सिंगला, लालचंद कटारूचक्क, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्मशंकर जिंपा और हरजोत बैंस के साथ भी स्टाफ नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह ने कर्मचारियों को तुरंत जॉइन करने के लिए कहा है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि जॉइनिंग न होने पर उनका वेतन बंद कर दिया जाएगा।

पढ़ें आदेश


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें