Prabhat Times
चंडीगढ़। (Punjab Congress Crisis) पंजाब कांग्रेस की सी.एल.पी. की मीटिंग खत्म हो गई है। लगभग एक घण्टे तक चली बैठक में पंजाब के नया सी.एम. चुनने का अधिकारि कांग्रेस हाईकमान को दे दिया गया है। अर्थ ये है कि फिलहाल पंजाब के सी.एम. का फैसला नहीं हो पाया है। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश राय चौधरी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।
मीटिंग के बाद हरीश रावत ने कहा कि बैठक में कांग्रेस के 80 में से 78 विधायकों ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से 2 प्रस्ताव पास हुए। पहले प्रस्ताव में कैप्टन अमरिंदर सिंह का जो योगदान पंजाब में रहा, उसके लिए धन्यवाद किया। उम्मीद कही की भविष्य में भी उनका समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिलता रहेगा। दूसरा प्रस्ताव में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार कांग्रेस हाईकमान के दिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि हाईकमान जिसे विधायक दल का नेता, सी.एम. चुनेंगे, सभी को मंजूर होगा। बता दें कि सी.एम. बनाने का प्रस्ताव ब्रह्म मोहिन्द्रा ने रखा है। अब माना जा रहा है कि सोनिया गांधी जल्‍द ही कांग्रेस विधायक दल के नए नेता व पंजाब के अगले मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगी।
उधर, पंजाब के नए सी.एम. को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं। सी.एम. की दौड़ में सबसे आगे सुनील जाखड़ दिख रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि हिंदू चेहरा सी.एम. और दलित व अन्य चेहरो को डिप्टी सी.एम. पद देकर बैलेंस किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें