Prabhat Times
चंडीगढ। Punjab Local Body Election Results 2021: पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव 2021 चुनाव परिणाम भी आ रहे हैं। नतीजे बेहद हैरानीजनक हैं। एक और जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद की पत्नी हारी है तों एक और मोगा में कांग्रेसी विधायक हरजोत कमल की पत्नी को भी लोगों ने नकार दिया है। चुनाव नतीजों में आजाद उम्मीदवारों का दबदबा दिख रहा है।
मतगणना केद्रों पर भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न जगहों पर मतगणना हॉल के अंदर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। मतों की गणना के लिए ईवीएम के सील खोलने का क्रम शुरू हो गया है। कांग्रेस, शिअद, भाजपा और आप के लिए 2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये चुनाव बेहद अहम है।

होशियारपुर में वरिष्‍ठ भाजपा नेता तीक्ष्‍ण सूद की पत्‍नी हारीं

होशियारपुर: नगर निगम होशियारपुर दस वार्डों  के का नतीजा घोषित सात से कांग्रेस, दो पर आजाद, एक पर आप का उम्मीदवार जीता। वार्ड नंबर 5 से भाजपा उम्मीदवार तीक्ष्ण सूद की पत्नी राकेश सूद चुनाव हारीं। विजेता रहे गुरप्रीत  सचदेवा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और भारी बहुमत से विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर चुनाव लड़ा था।
जालंधर में भी अधिकांश सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। लोहियां खास में 13 में से 10 सीटें कांग्रेस के पक्ष में आई हैं। जबकि 3 सीटों पर आजाद उम्मीदवार जीते हैं। इसी प्रकार नूरमहल में 13 में से 11 सीटों पर आजाद उम्मीदवार जीते हैं जबकि एक सीट भाजपा के झौली में गई है। अलावलपुर में भी 11 में से 10 आजाद प्रत्याशी जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर अकाली दल का उम्मीदवार विजय रहा है।
करतारपुर में भी 15 वार्ड में से 6 पर कांग्रेस तथा 8 पर आजाद उम्मीदवार विजय रहे हैं। वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस के ओंकार सिंह मिट्ठू ने विजय दर्ज की है।
मजीठा: नगर कौंसिल मजीठा के विजेता- वार्ड नंबर 1 मलकीयत कौर अकाली दल, – वार्ड नंबर 2 सुखजीत सिंह अकाली दल, वार्ड नंबर 3 परमजीत कौर अकाली दल, वार्ड नंबर 4 सुरजीत सिंह अकाली दल, वार्ड नंबर 5 परमजीत कौर अकाली दल, वार्ड नंबर 6 परमजीत सिंह कांग्रेस, वार्ड नंबर 7 प्रदीप कौर कांग्रेस, वार्ड नंबर 8 नरिंदर नैयर अकाली दल, वार्ड नंबर 9 बिमलावती आजाद, वार्ड नंबर 10 सलवंत सिंह सेठ अकाली दल, वार्ड नंबर 11 देसराज अकाली दल, वार्ड नंबर 12 तरुण अबरोल अकाली दल, वार्ड नंबर 13 सुमन अकाली दल।
नवांशहर: वार्ड नंबर 7  से कांग्रेस की कुलवंत कौर विजेता। वार्ड नंबर 1 से सांझा मोर्चा की बलविंदर कौर विजेता। 22 नंबर वार्ड से शिअद का सुरेश चौहान जीते। वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के सचिन दीवान विजेता।
संगरूर: अमरगढ़ नगर पंचायत वार्ड नबंरः 1- मिक्को (शिअद) विजेता, वार्ड नंंबरः 2- शेर सिंह (कांग्रेस) विजेता वार्ड नंबरः 3- जसपाल कौर (कांग्रेस) – विजेता, वार्ड नंबरः 4 रुचिका कौर (शिअद) विजेता!
फाजिल्‍का: वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 7,8,9,10 व 11 से कांग्रेस विजयी। वार्ड नंबर 1 से आप और वार्ड नंबर 6 व 12  भाजपा को विजय।
पटियाला: पातरां में 5 उम्मीदवारों के नतीजे घोषित। वार्ड 1 से कांग्रेस की संदीप कौर, वार्ड 2 से आजाद उमीदवार भगवत दयाल निका, वार्ड 3 से अकाली दल के उम्मीदवार बीबी जसवीर कौर सिद्धू, वार्ड 4 से अकाली दल के सोनी जलूर, वार्ड 5 से कांग्रेस की उम्मीदवार परमजीत कौर विजेता रही हैं।
फरीदकोट: वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी तारा सिंह भट्टी विजयी।
पठानकोट: सुजानपुर में कांग्रेस को 8 , बीजेपी को 6 और 1 आजाद उमीदवार जीते हैं। सुजानपुर के वार्ड नंबर 12 के आजाद उम्मीदवार सुरेंद्र मिन्हास जीते।
नंगल: नगर कौंसिल के चुनाव परिणाम में  कांग्रेस 15,  भाजपा दो तथा निर्दलीय 2 सीटों पर रहे विजयी।
जलालाबाद : वार्ड नंबर 1 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गुरविन्द्र कौर ने विजयश्री प्राप्त की है।
वार्ड नंबर 3 से अकाली दल की ममता वलेचा ने विजयी, वार्ड नंबर 4 से अकाली दल के लाडी धवन, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के विकासदीप चौधरी, वार्ड नंबर 5 से अकाली दल की सीता रानी, वार्ड में 7 से कांग्रेस की नतालिया मुखीजा और वार्ड नंबर 6 से अकाली दल के रमेश सिंह ने विजय हासिल की।

कांग्रेसी विधायक की पत्नी भी हारी

मोगा: नगर निगम चुनाव में प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ते हुए कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा वार्ड नंबर 1 से प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी कांग्रेस विधायक डॉक्टर हरजोत कमल की पत्नी डॉक्टर राजेंद्र कौर चुनाव हार गई हैं। यह सीट अकाली दल के अमरजीत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर ने जीत ली है।
उनका नामांकन पत्र रद्द कराने के लिए पूरी कोशिश की गई थी लेकिन कांग्रेस का यह प्रयास सफल नहीं हुआ और सीट अकाली दल ने जीत ली। वार्ड संख्या 45 से कांग्रेस के गुरविंदर सिंह बबलू भी चुनाव हार गए हैं विधायक डॉक्टर हरजोत कमल की प्रतिष्ठा इन दोनों ही सीटों पर लगी हुई थी। कांग्रेस जीत की ओर तेजी के साथ बढ़ रही है लेकिन विधायक जीत कर भी हार गए।
वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस उम्मीदवार जगजीत सिंह जीता 100 वोट से  विजेता हुए। माेगा के वार्डर चार से गुरप्रीच सचदेवा विजयी। मोगा के कोट ईसे खां  नगर पंचायत कांग्रेस ने अकाली दल से छीनी। यहां पर कांग्रेस के नौ प्रत्याशी विजयी हुए हैं। अकाली दल के हिस्से में सिर्फ दो सीटें आई हैं। 13 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। एक सीट आम आदमी पार्टी और एक आजाद प्रत्याशी ने जीता है। वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पीना ने जीत की।
मोगा की बधनी कलां नगर पंचायत भी कांग्रेस पार्टी के हिस्से में आई। यहां पर कांग्रेस के नौ प्रत्याशी जीते हैं। दो प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के और एक प्रत्याशी शिअद का चुनाव जीता है। अभी तक के चुनाव परिणाम में दो नगर पंचायत कांग्रेस ने जीत ली हैं। इनमें से एक अकाली दल से छीनी है तो दूसरे में वापसी की है।
तरनतारन: भिखीविंड नगर पंखयत के वार्ड पांच और छह से शिअद जीता। पट्टी में चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे- वार्ड एक कांग्रेस वार्ड 2 अकाली दल, वार्ड 3 कांग्रेस, वार्ड 4 कांग्रेस, वार्डन 6 और 7 में आप, वार्ड 9 कांग्रेस, वार्ड 11 कांग्रेस, वार्ड 13 अकाली दल, वार्ड 14, वार्ड 15, वार्ड 19 में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं।
अजनाला: वार्ड नंबर 3 से अकाली उमीदवार सिमी सरीन, वार्ड नंबर 4 कांग्रेस  गुरदेव सिंह, वार्ड नंबर 2 से विक्रम बेदी अकाली जीते हैं। वार्ड 1 से कांग्रेस की जोगिंदर कौर व वार्ड 5 से कांग्रेस की  ज्ञान कौर विजयी।   अजनाला नगर पंचायत में वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के अविनाश मसीह, 7 नंबर से कांग्रेस की गीता रानी, 8 से कांग्रेस की संगीता रानी और 9 से शिअद की रमिंदर कौर विजयी।
अमृतसर के जंडियाला गुरु : वार्ड 1 कांग्रेस डिंपल, वार्ड 2 शिअद हरजिंदर सिंह बामन, वार्ड 3 कांग्रेस बलजिंदर कौरए वार्ड 4 कांग्रेस जतिंदर सिंह नाटी, वार्ड 5 शिअद मीनू शर्मा जीते। वार्ड 6 कांग्रेस निर्मल सिंह लाहौरिया विजयी। वार्ड 11 कांग्रेस हरदेव सिंह रिंकू, और वार्ड 14 कांग्रेस संजीव कुमार लवली विजयी हुए। जंडियाला गुरु में वार्ड 15 शिअद रोमा शर्मा विजयी।
गुरदासपुर:  वार्ड नंबर 20 से संजीव बाटू विजेता। वार्ड 21 से कांग्रेस की गुरप्रीत कौर विजेता घोषित। वार्ड 18 से कांग्रेस के बलविंदर सिंह विजेता। गुरदासपुर से वार्ड 14 से कांग्रेस से रोबिन व गुरदासपुर से वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की सुनीता विजेता घोषित। गुरदासपुर से वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस की भावना भास्कर विजेता। वार्ड एक से वरिंदर कौर चाहल, दो से  सिंह पाहड़ा, तीन से वरिंदर कौर, चार से सुखविंदर सिंह, पांच से प्रीतम कौर जीती हैं। वार्ड नंबर छह से कांग्रेस के बलराज सिंह की जीत हुई है। गुरदासपुर में सात से कांग्रेस की दविंदर कौर और आठ से कांग्रेस का जगबीर सिंह विजेता हैं।
गुरदासपुर से वार्ड नंबर दस से सतपाल पप्पी, 5 वार्ड से सुखराज कौर माहल, अन्‍य वार्डों से सुरजीत सिंह  व सतिंदर सिंह विजेता हुए। बटाला की वार्ड नंबर 28 से आजाद उम्मीदवार भट्टी विजेता और गुरदासपुर से वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस की रानी विजेता। बटाला के वार्ड नंबर 26 से कांग्रेसी उम्मीदवार हरनेक सिंह नेकी विजयी घोषित। बटाला से वार्ड नंबर एक से कांग्रेस की चंचलजीत कौर, गुरदासपुर से वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस की सुनीता महाजन विजेता। बटाला में 26 नंबर वार्ड से कांग्रेस के हरनेक सिंह नेकी जीते।