अमृतसर (ब्यूरो): देश के हर कौने में लगातार लगातार कोरोना कहर बरपा रहा है। आज दोपहर तरनतारन से बुरी खबर मिली है। पता चला है कि पंजाब पुलिस के थानेदार की कोरोना के कारण मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस के थानेदार सुखदियाल सिंह कोरोना पोज़िटिव आने के पश्चात अमृतसर के अस्पताल में दाखिल था। जहां आज उसकी मृत्यु हो गई। तरनतारन में कोरोना मरीज़ों की गिनती 177 पहुंच गई है। तरनतारन में कोरोना के कारण ये दूसरी मृत्यु बताई गई है।

उधर होशियारपुर से भी बुरी खबर है। होशियारपुर सिविल अस्पताल में डियूटी कर रहे होम गार्ड के जवान कुलवंत सिंह की मृत्यु का समाचार है। बताया जा रहा है कि कुलवंत कोरोना महामारी के दौरान लगातार डियूटी पर था। होम गार्ड जवान की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।