Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। कमिश्नरेट के पुलिस लाईन जालंधर में ए.एस.आई. हीरा लाल की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई।
थानेदार हीरा लाल ने रविवार सुबह ही डियूटी पर जाने से पहले सरकारी रिवाल्वर ईशू करवाया था।
चर्चा है कि हीरा लाल ने खुदकुशी की, लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि हीरा लाल ने आत्महत्या नहीं की। बल्कि रिवाल्वर साफ करते हुए उसे गोली लगी।
जानकारी के मुताबिक कमिश्नरेट में तैनात ए.एस.आई. हीरा लाल ने पुलिस लाईन में ही गोली लग गई। पुलिस लाईन में गोली चलने से हड़कंप मच गया।
गोली लगने से ए.एस.आई. हीरा लाल वहीं गिर गया। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. बलविन्द्र ईकबाल सिंह काहलों, थाना बारादरी के एस.एच.ओ. रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डियूटी पर जाने के लिए वे पुलिस लाईन पहुंचा और एक साईड पर चला गया। गोली ए.एस.आई. की कनपट्टी पर लगी है।
ए.एस.आई. हीरा लाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत करार दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हीरा लाल सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। जिस कारण ये हादसा हुआ।
लेकिन दूसरी तरफ चर्चा है कि ए.एस.आई. हीरा लाल ने कुछ समय पहले घर बनाने के लिए कर्ज लिया था।
कर्ज न चुका पाने के कारण वे परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि कर्ज तथा कुछ अन्य परेशानियों के चलते हीरा लाल परेशान रहता था।
ईलाज के लिए वे पी.जी.आई. में भी चैकअप करवाता रहा। सूत्रों ने बताया कि हीरा लाल की डियूटी जंडियाला एरिया में चल रही थी।
आज सुबह वे पुलिस लाईन पहुंचा और उसने डियूटी पर जाने से पहले सरकारी रिवाल्वर ईशू करवाई और कुछ देर बाद ही ये घटना घटी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमिश्नरेट पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

नवजोत सिद्धू एक बार फिर ‘रन-आऊट’!, नहीं मिली इस सूचि में जगह