Prabhat Times
जालंधर। कनाडा के सरींह से पंजाब के जालंधर शहर में बुरी खबर आई है। ‘लव जिहाद’ ने आज पंजाब पुलिस के थानेदार के बेटे की जान ले ली।
पता चला है कि पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. मलकीत सिंह के बेटे अमरिंदर सिंह ने कनाडा के सरींह शहर में आत्महत्या कर ली।
परिवार का दावा है कि अमरिंदर लव जिहाद का शिकार बना। कनाडा मे रहती मुस्लिम लड़की के चक्कर में उसने जान दे दी।
मलकीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमरिंदर 2017 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वहां वह पढ़ाई के साथ काम भी करता था। लेकिन उसने कभी उन्हें पैसे नहीं भेजे।
जब उससे पूछते तो वह बोलता था कि फीस और खर्चे बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि नवंबर, 2019 में उनके बेटे ने उनसे पैसे मांगने शुरू किए। इस साल मार्च तक अमरिंदर ने उनसे करीब 20 लाख रुपए मंगवाए।
उसने कहा था कि वह एक लड़की के चक्कर में फंस गया है और उसने सारे पैसे उसे ही दिए हैं। अब उसके पास फीस देने के पैसे नहीं है। इस दौरान उसने सुसाइड का प्रयास भी किया था।
मलकीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे ने उन्हें कहा कि उसकी पढ़ाई पूरी हो गई है और उसने कुछ सर्टीफिकेट भी भेजे।
उसके बाद 17 सितंबर को उसने सुसाइड कर ली। अब खुलासा हुआ है कि बेटा लव-जिहाद के चक्कर में फंसा था।
उसके दोस्तों ने बताया कि पाकिस्तान के कराची में एक मुस्लिम लड़की रहती थी, जिसने अमरिंदर को अपने जाल में फांस रखा था।
वह उसे इंस्टाग्राम में मिली थी। वह उसके साथ वीडियो कॉल करता था और उसे पैसे व गिफ्ट भी भेजता था।
उसने आज तक जितने भी पैसे मंगवाए, वह उसे ही भेजता था। हाल ही में उसने एक कोरियर पाकिस्तान भेजना था, जो किसी कारणवश रद्द हो गया था।
मलकीत सिंह का आरोप है कि उनके बेटे की मौत की वजह उक्त लड़की और पाकिस्तान है। लव-जिहाद के चक्कर में उनके बेटे की जान गई है।
अब उनके पास उसका शव लाने के लिए भी पैसे नहीं है। उन्होंने मोदी और कैप्टन सरकार से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो ताकि किसी और का बच्चा इस जाल में न फंस सके।