Prabhat Times
चंडीगढ़। (Punjab Police Busts Terror Module Behind Nawanshahar CIA Grenade Attack) बीते साल नवंबर महीने में नवांशहर के सी.आई.ए. स्टाफ में हुए ग्रेनेड अटैक मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने वारदात में संलिप्त तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाब में इस बड़ी वारदात की साजिश हरविन्द्र सिंह उर्फ रिंदा ने रची थी। उसने आरोपियों को वारदात के लिए 4 लाख रूपए दिए थे। रिंदा का प्लान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की जान लेना था।
इन तथ्यों का खुलासा डीजीपी वी.के. भांवरा ने किया है। बता दें कि 7 नवंबर 2021 को नवांशहर के सी.आई.ए. स्टाफ में ग्रेनेड अटैक हुआ था।
वारदात में कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पुलिस द्वारा ग्रेनेड अटैक की जांच प्रोफैशनल और योजनाबद्ध ढंग से की गई।
नवांशहर के एस.एस.पी. संदीप शर्मा ने बताया कि मामले की जांच काउंटर इंटैलीजैंस और नवांशहर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही थी।
पुलिस ने इस मामले में मनीष कुमार उर्फ मनी बाबा वासी गांव बैंस, नवांशहर, रमनदीप सिंह उर्फ जक्खू वासी अट्टा, गोराया, जालंधर तथा प्रदीप सिंह उर्फ भट्टी वासी सेहलों, नवांशहर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रमनदीप से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने मनीष के साथ मिलकर सी.आई.ए. स्टाफ में ग्रेनेड अटैक किया।
ये वारदात हरविन्द्र सिंह उर्फ रिंदा के ईशारे पर की गई। पुलिस के मुताबिक रिंदा ने ही रमनदीप को लुधियाना फिरोज़पुर रोड़ से किसी व्यक्ति से हैंड ग्रनेड दिलवाए थे।
एस.एस.पी. ने बताया कि रिंदा द्वारा रमनदीप के साथ 4 लाख रूपए में डील की गई थी।एस.एस.पी. संदीप शर्मा ने बताया कि हरविन्द्र रिंदा पंजाब का खतरनाक गैंगस्टर है।
वे पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा में हत्या, रॉबरी, फिरौती, लूटपाट की वारदातों में संलिप्त है। हरविन्द्र रिंदा को भी इस केस में नामजद किया गया है।

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें