Prabhat Times

प्रीत सूजी

चंडीगढ़। (PPS Officer Promote IPS) इस समय की बढ़ी खबर पंजाब पुलिस विभाग से आ रही है। पिछले कई सालों से पी.पी.एस. से पदौन्नत कर आई.पी.एस. बनाने की सिनियोरिटी लिस्ट को आज गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद पंजाब पुलिस के 15 वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारी पदौन्नत होकर आई.पी.एस. बन गए हैं।
बता दें कि पिछले काफी समय से पी.पी.एस. अधिकारियों की सिनियोरिटी का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया। अदालती आदेशों के पश्चात पंजाब सरकार द्वारा पिछले साल पंजाब पुलिस के वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारियों की लिस्ट फाईनल कर गृह मंत्रालय को भेजी गई थी।
जिसे आज मंजूरी मिल गई है। गृह मंत्रालय द्वारा 2010 से लेकर 2018 तक की पी.पी.एस. से प्रोमोट कर आई.पी.एस. बनाने की लिस्ट रिसेटल की है। जिसमें पंजाब के 17 वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारीयों को पदौन्नत कर आई.पी.एस. बना दिया गया है।
लिस्ट के मुताबिक कुछ अधिकारी बलजौत सिंह राठौर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर पहले से ही आई.पी.एस. हो चुके हैं। बलजीत सिंह राठौर अब विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लिस्ट के मुताबिक आज नए बने आई.पी.एस. में राकेश कौशल, राजपाल सिंह संधू, सतिन्द्र सिंह, नरेंद्र भार्गव, हरमनबीर सिंह गिल, मनदीप सिंह, अजय मलूजा, हरचरण सिंह भुल्लर, अश्वनी कपूर, सुखवंत सिंह गिल, जसप्रीत सिंह सिद्धू, गुरमीत सिंह चौहान, नवीन सैनी, गुरदियाल सिंह, रणजीत सिंह पदौन्नत होकर आई.पी.एस. बन गए हैं। इस संबंधी गृह विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें