चंडीगढ़ (ब्यूरो): पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पुलिस रेंज में बदलाव किया है। पंजाब पुलिस द्वारा जिला फरीदकोट को पुलिस रेंज बनाया गया है। जिससे पंजाब में अब 8 पुलिस रेंज हो गई हैं।

नई बनी फरीदकोट पुलिस रेंज में अब फरीदकोट के साथ श्री मुक्तसर साहिब तथा जिला मोगा को रखा गया है। इससे पहले पंजाब में 7 पुलिस रेंज थी।

जिनमें बार्डर रेंज, लुधियाना रेंज, जालंधर रेंज, पटियाला रेंज, रूपनगर रेंज, बठिंडा रेंज, फिरोज़पुर रेंज थी। अब फरीदकोट रेंज नई बनाई गई है।

पढ़ें नोटिफिकेशन