Prabhat Times
जालंधर। (suicide) महानगर मे एक और बड़ी ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। जालंधर के होशियारपुर रोड़ पर स्थित हरदीप नगर में रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली।
ह्रदयविदारक और दुःखदायी बात ये है कि महिला ने सुसाईड के लिए वही दिन चुना जिस दिन ठीक दो साल पहले उसके पति की मौत हुई थी।
पता चला है कि पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर मलकीत सिंह काजला की मृत्यु घर की सीढ़ियों से गिर कर हुई थी। और अब महिला ने भी उन्ही सीढ़ियों की ग्रिल से फंदा लगाया।
महिला के डिप्रैशन और परेशानी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला ने सुसाईड करतने समय विदेश रहते अपने बेटे को वीडियो कॉल की।
पुलिस ने फिलहाल घटना संबंधी 174 सी.आर.पी.सी. के अधीन कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक होशियारपुर रोड़ पर स्थित हरदीप नगर में पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पैक्टर मलकीत सिंह काजला अपनी पत्नी तरसेम कौर के साथ रहते थे।
उनके तीन बच्चे है। दो बच्चे कनाडा तथा एक बच्चा यू.एस.ए. मे सैटल है। दंपत्ति यहां अकेले रहते थे।
करीब दो साल पहले आज ही के दिन मलकीत सिंह की घर की सीढ़ियों से गिर कर मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से तरसेम कौर अकेली रहती थी।
चर्चा है कि मलकीत सिंह अकेले होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। लेकिन आज उसने खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस के मुताबिक महिला तरसेम कौर ने घर की सीढ़ियों की ग्रिल से फंदा बनाया और विदेश रहते अपने बेटे को वीडियो काल करके जान दे दी।
विदेश रहते बेटे ने तुरंत अपने पड़ौसियों को फोन किया, लेकिन जब तक पड़ौसी घर पहुंचे तो तरसेम कौर की मृत्यु हो चुकी थी।