Prabhat Times
जालंधर। पुराने व निष्ठावान वर्करों को इगनोर किए जाने के कारण पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल में भी असंतोष फैलता जा रहा है। कांग्रेस सेवादल के 30 साल पुराने वर्कर अश्वनी शर्मा ने सेवादल के आला अधिकारियों पर इग्नौर करने के आरोप लगाया है।
अश्वनी शर्मा ने हाईकमान पर लैटर बम फोड़ा है। अश्वनी शर्मा ने हाईकमान को लैटर लिख कर पार्टी में चल रहे अंसतोष के बारे में जानकारी दी है। 
पिछले 30 साल में नई दिल्ली के कई बड़े नेताओ के साथ चुनावों में काम कर चुके पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल के स्टेट एडवाईज़र अश्वनी शर्मा ने हाईकमान को पत्र लिखा है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी आला कमान द्वारा कभी भी पार्टी की नीतियां या कार्यक्रम संबंधी उनसे संपर्क ने किया। उनके द्वारा बार बार फोन तथा ई-मेल किए जाने के बावजूद भी पार्टी हाईकमान द्वारा कोई रिस्पांस नहीं दिया जाता।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पैराशूट से आए अन्य लोगों को पार्टी द्वारा पद दिए जा रहे हैं, लेकिन पिछले तीन दशक से लगातार निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करने के बावजूद पार्टी द्वारा कोई रिस्पांस नहीं दिया जाता।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि अगर पुराने वर्करों को ईगनौर किया जाना है तो पार्टी में रहने का कोई फायदा नहीं है। उन्होने पत्र लिख कर अपना रोष जताया है।
अश्वनी शर्मा ने बताया कि पार्टी में हो रही इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए वे जल्द ही पार्टी के केंद्रीय नेताओं तथा पंजाब के सी.एम. अमरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़, सहित अन्य नेताओं से मिलकर इन तथ्यों से अवगत करवाएंगे।