Prabhat Times
चंडीगढ़। केंद्र की भाजपा सरकार के अड़ियल रवैया का खामियाजा पंजाब के भाजपा नेताओं (bjp leader) को झेलना पड़ रहा है। केंद्रीय नेताओ से मिलकर वापस लौटे पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल तथा सुरजीत कुमार ज्याणी का किसान जत्थेबंदियों ने पू्र्ण बॉयकाट कर दिया है। राज्य की 32 किसान जत्थेबंदियों ने ये ऐलान किया है।
बता दें कि बीते दिन इन दोनो भाजपा नेताओं द्वारा कंट्रोवर्शियल ब्यानबाजी की गई थी। हरजीत ग्रेवाल और सुरजीत कुमार ज्याणी ने ब्यान दिया था कि किसान इस विवाद का समाधान करने के लिए इच्छुक नहीं है। हरजीत ग्रेवाल और सुरजीत ज्याणी ने बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी।
मोदी व शाह से मिलने के पश्चात ग्रेवाल ने ब्यान दिया था कि किसान आंदोलन में माओवादी घुस आएं हैं, जो कि समाधान नहीं होने दे रहे। जबकि सुरजीत ज्याणी ने कहा था कि मोदी पंजाब की समस्याओं को जानते हैं। सरकार बात सुन रही है लेकिन किसान नहीं सुन रहे।

ये भी पढ़ें