Prabhat Times

चंडीगढ़। (punjab toll tax may increase from 1 April) पंजाब में 31 मार्च आधी रात से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। रात 12 बजे के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) बढ़े टोल टैक्स लागू कर देगा।

टोल टैक्स में करीब 10% की बढ़ोतरी की गई है। जिसके तहत कार के लिए टोल 5 से 10 रुपए बढ़ा दिया गया है।

पंजाब में फिलहाल NHAI एक लाइन कैश टोल देने के लिए रखेगा। हालांकि बाद में इसे भी बंद कर दिया जाएगा।

इसके बाद अगर कोई बिना फास्टैग के टोल से निकला तो उन्हें जुर्माने के तौर पर डबल टोल देना पड़ेगा।

बता दें किसान आंदोलन दौरान टोल बंद भी रहे थे इसके बाद पंजाब में टोल प्लाजा के दाम भी बढ़ गए थे.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब में नेशनल हाईवे पर जिन टोल बूथ पर छोटे वाहनों का टैक्स 100 रुपए था, वह अब 105 रुपए हो गया है  जबकि बड़े वाहनों के लिए 210 रुपए की जगह 220 रुपए देने होंगे।

जहां कार और जीप के पहले आपको 115 रुपए अदा करने पड़ते थे, वहीं अब इसके 120 रुपए देने होंगे। लाइट कमर्शियल व्हीकल के पहले 185 रुपए की जगह 195 रुपए अदा करने पड़ेंगे।

कंपनियां भरपाई करने में जुटी

किसान संगठनों ने वहां पक्का मोर्चा लगा दिया था। इस वजह से अब रेट बढ़ाते हुए कंपनियां भरपाई करने में जुट गई हैं।

लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर कीमतें तो हर वर्ष बढ़ा दी जाती हैं, लेकिन सरकार लोगों को परिवहन में सहूलियतें देने में असमर्थ है।

लोगों को अभी भी कई बार घंटों हाईवे पर जाम में फंसना पड़ जाता है। वहीं कई जगह सड़कें टूटी हैं।

 

 

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1