Prabhat Times
जालंधर। कृषि विधेयक के विरोध में किसानों द्वारा दी गई भारत बंद की कॉल को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। आज जालंधर में पंजाब की कई यूनिअन द्वारा समर्थन दिया गया है।
इस संबंध में आज पंजाब सफाई मज़दूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल के नेतृत्व में बैठक हुई।
जिसमें म्युनिसिपल कर्मचारी दल पंजाब के अशोक भील, म्युनिसिपल इम्पलाईज़ यूनीयन के मनदीप सिंह मिट्ठू, एस.सी.बी.सी. ईम्प्लाइज यूनियन के जनक राज बाहरी, सीवरमैन ईम्प्लाइज यूनियन के विनोद मद्दी, राजन कल्याण, नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के सन्नी सहोता, लेबर एडं टेक्निकल वर्कर्स यूनियन के विनोद सौंधी, मनिस्ट्रीयल स्टाफ ईम्प्लाइज यूनियन के राजन गुप्ता के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के पश्चात पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने बताया कि किसान हमारे अन्नदाता है। केंद्र सरकार किसानों के साथ हठी और उदासीन रवैया अपनाए हुए है। जो कि गल्त है।
समाज का हर एक वर्ग किसानों के साथ है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को टाल मटोल की नीति छोड़ कर इस मामले का हल निकालना चाहिए।
चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सरकारें जनता कि हितों की रक्षा करने तथा ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने की लिए होती है।
अगर इस कृषि विधेयक से देश के किसान नाराज हैं तो उसे वापस लेना चाहिए।
चंदन ग्रेवाल ने कहा कि आज की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि सभी यूनिअन के पदाधिकारी और सदस्य किसानों के साथ हैं।
अपने हितों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों के साथ उनकी सभी यूनिअन डट कर खड़ी हैं। किसानों द्वारा किए जा रहे 8 दिंसबर को भारत बंद का उनके द्वारा समर्थन किया जाता है। 
ये भी पढ़ें