Prabhat Times
जालंधर। पंजाब में एक बार फिर सरकार ने नाईट और वीकैंड कर्फ़्यू में बड़ी राहत दे दी है। शनिवार को कर्फ़्यू ख़त्म कर दिया गया है। सरकार ने नाईट कर्फ़्यू मे भी ढील दी है। नाईट कर्फ़्यू अब रात 9.30 बजे बजे शुरू होगा और सुबह 5 बजे तक रहेगा।
पंजाब सरकार के इस फैसले से राज्य के दुकानदारों में बडी राहत महसूस की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा  विधायकों के साथ मीटिंग के बाद ये बडा ऐलान किया है ।
अब सभी दुकानें सोमवार से शनिवार तक रोजाना रात 9 बजे तक खुल सकेंगी। सरकार ने शनिवार के लॉकडाउन को खत्म कर दिया है।
 इसके अलावा होटल/रेस्टोरेंटों को सातों दिन रात 9 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि रविवार को दुकानें खोलने की इजाजत नहीं है।