Prabhat Times

लुधियाना। कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के चंडीगढ़ स्थित निवास का घेराव करने पहुंचे पंजाब यूथ डिवेल्पमैंट बोर्ड के सदस्यों को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब यूथ डिवेलपमेंट बोर्ड की तरफ से चंडीगढ़ मैं राज्य सभा मेंबर प्रताप सिंह बाजवा की कोठी का घेराव किया गया। जिसमें बोर्ड के पंजाब के सदस्य पूनम ठाकुर, अक्षित, आशु राणा तथा लुधियाना कोऑर्डिनेटर नितिन टंडन मौजूद रहे।

नितिन टंडन ने बताया की कुछ दिन पहले राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य के सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बारे में दुष्प्रचार किया।

प्रताप सिंह बाजवा की इस हरकत के खिलाफ रोष व्याप्त है। रोष जाहिर करने के लिए पंजाब यूथ डिवेल्पमैंट बोर्ड द्वारा आज चंडीगढ़ स्थित प्रताप सिंह बाजवा की कोठी का घेराव किया गया।

नितिन टंडन ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ये हथकंडा अपना आया है गल्त है। अगर उन्हें कोई दिक्कत थी तो वे पार्टी हाईकमान के साथ बैठ कर बातचीत करते। सीधे सार्वजनिक तौर पर दुष्प्रचार करना अनुशासनहीनता है।

प्रताप सिंह बाजवा के इस हत्थकंडे से कांग्रेसी वर्करों पर बुरा असर पड़ा है। लेकिन महाराजा अमरेंद्र सिंह की वर्किंग क्या है, उसके बारे में उन्हे प्रताप सिंह बाजवा के सर्टीफिकेट की जरूरत नहीं है। राज्य का बच्चा बच्चा जानता है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य ने चहुंमुखी विकास हुआ है।