Prabhat Times
मुंबई। बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो है। कोरना वायरस के कारण अभी तक बिग बॉस-14 (Bigg Boss 14) शुरू नहीं किया जा सका है, लेकिन सलमान खान के इस शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है।
प्रोमो के बाद कई ऐसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं जो इस साल बिग बॉस के घर में लॉक होने वाले हैं। बिग बॉस 14 में कुल 16 लोग घर में एंट्री लेंगे, इनमें 14 सेलेब्स होंगे।
खबर है कि इस शो में इस बार सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां बतौर कंटेस्टेंट भाग लेंगी। हालांकि अब तक चैनल या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
खबर के अनुसार, खुद को देवी मां का अवतार बताने वाली सुखविंदर कौर इस साल बिग बॉस में एंट्री लेने वाली हैं।
सुखविंदर राधे मां नाम से बहुत लोकप्रिय हैं। पिछले कई सीजन से बिग बॉस की तरफ से उन्हें अप्रोच किया जा रहा था, लेकिन इस उन्हें बिग बॉस के घर में देखा जा सकेगा।
राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था। छोटी उम्र में ही वे भक्ति के रास्ते पर चल पड़ी।
अपने नायाब पहनावे और बोलने के खास अंदाज के साथ समस्याएं सुलझाने वालीं राधे मां कई बार विवादों में रही हैं।
लोगों को आई लव यू फ्रॉम बॉटम ऑफ माय हार्ट बोलकर सुखविंदर ने मीडिया और सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

इन सेलीब्रिटी के नाम आ चुके है सामने

शो में अब तक सुगंधा मिश्रा, निया शर्मा, विवियन डी सेना, पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड अकांक्षा पुरी, बेहद 2 एक्टर शिविन नारंग, जैस्मीन भसीन, पवित्रा पुनिया और नैना सिंह समेत कई कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं।
वहीं घर की तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं। पिछले दिनों रिपोर्ट्स आई थी कि घर में डॉक्टर्स की टीम ने विजिट किया है। इसके अलावा घर को अच्छे से मेनटेन किया जा रहा है।