Prabhat Times
जालंधर। (Underpass Dakoha Railway Gate, Jalandhar) जालंधरवासियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। महानगर के दकोहा व आसपास रहने वाले हजारों लोगों को दकोहा रेलवे फाटक पर ट्रैफिक समस्या से जल्द निज़ात मिलेगी। जल्द ही दकोहा रेलवे फाटक पर अंडरपॉथ बनाया जाएगा। इस बात की जानकारी जालंधर के डी.सी. घनश्याम थौरी ने दी है।डी.सी. घनश्याम थौरी ने बताया कि अमृतसर-नई दिल्ली मुख्य रेल लाईन होने के कारण इस रेलवे मार्ग पर ट्रेन ट्रैफिक रूटीन होता है। जिस कारण दकोहा रेलवे फाटक दिन में ज्यादा समय तक बंद रहता है।
रेलवे फाटक बंद होने के कारण ट्रैफिक की लंबी कतारे लग जाती हैं। चूंकि ये रेलवे फाटक नैशनल हाईवे के बिल्कुल साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए वाहनों की कतारें नैशनल हाईवे तक पहुंच जाती है। जिससे रोजाना बड़ी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
डी.सी. घनश्याम थौरी ने बताया कि पिछले दिनों पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा करवाए गए सर्वे के बात दी गई रिपोर्ट के मुताबिक दकोहा रेलवे फाटक पर ट्रेन व्हीकल यूनिट एक लाख से पार कर गई है। नियम मुताबिक इस रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज, रेलवे ओवर ब्रिज या रेलवे लाईन के नीचे से रास्ता बनाया जा सकता है।
डी.सी. घनश्याम थौरी ने बताया कि जिला प्रशासन की रिपोर्ट के बाद अब एन.एच.आई.ए. (NHAI) द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसके मुताबिक इस रेलवे फाटक पर अंडरपॉथ बनाया जाएगा। इस पर लगभग 15 करोड़ रूपए का खर्च आएगा।
डी.सी. ने बताया कि इस संबंधी तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट एन.एच.ए.आई. के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रोजैक्ट की अनुमति मिलते ही टैंडर संबंधी अन्य प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें