Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज होने के पश्चात युवक ने अपनी पत्नी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और गाली गलौच किया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ बलात्कार भी किया। इस संबंधी शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई है।
जालंधर के लंम्मा पिंड चौक के निकट स्थित रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2016 में रमन वासी अजीत नगर, इंडस्ट्रीयल टाऊन के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। कई सालों तक प्रताड़ना झेलने के पश्चात कुछ माह पहले उसने शिकायत दी और पुलिस ने आरोपी रमन व अन्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया।
महिला ने बताया कि वे लगभग 8 माह से पति से अलग रह रही है। 2 मई की रात वे अपने घर में मौजूद थी कि अचानक रात के समय उसका पति रमन उसके घर जब्रदस्ती घुस आया और उसके साथ गाली गलौच मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ बलात्कार भी किया।
घटना की शिकायत पुलिस कमिश्नर को की गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। उधर, इस घटना संबंधी आरोपी पक्ष से संपर्क नहीं हो सका। पक्ष आने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें