Prabhat Times
जालंधर। कोविड टेस्ट (Covid Test) को लेकर विभिन्न लैब द्वारा किए जा रहे ओवरचार्ज (Overcharge) का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई लैब और अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद इन लोगों का लालच कम नहीं हो रहा है। एक महिला पत्रकार द्वारा किए गए स्टिंग की वीडियो सहित प्रशासन को की गई शिकायत के बाद डी.सी. ने कमिश्नरेट पुलिस को मामले की इनवेस्टीगेशन कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक महिला अवनीत कौर द्वारा मकसूदां चौक में स्थित रत्न लैब के खिलाफ शिकायत दी गई। महिला द्वारा किए गए स्टिंग आप्रेशन की वीडियो भी प्रशासन को उपलब्ध करवाई गई। जिसमें लैब संचालक द्वारा आर.टी.-पी.सी.आर. टेस्ट के लिए 900 रूपए चार्ज किए गए हैं। जो कि सरकार द्वारा निर्धारित खर्च से दौगुणा है। महिला द्वारा इसकी रिकाडिंग भी की गई।
डी.सी. घनश्याम थौरी द्वारा मिली इस शिकायत के आधार पर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर मामले की जांच करने के लिए कहा है। ये भी कहा है कि मामले की जांच में अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाए।
डी.सी. घनश्याम थौरी ने बताया कि सरकार द्वारा आर.टी.-पी.सी.आर. टेस्ट के लिए 450 रूपए निर्धारित किए हुए है। जो भी लैब या अस्पताल निर्धारित फीस से ज्यादा रूपए वसूलता है तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा पहले शमशेर अस्पताल, अतुल्य लैब सहित कईयों के खिलाफ कार्रवाई करवाई गई है। डी.सी. ने जनता से अपील की है कि कोविड नियमो को लेकर सभी जागरूक रहें। जहां भी नियमों की अवहेलना हो तो उसके खिलाफ शिकायत दी जाए।

ये भी पढ़ें