Prabhat Times
लुधियाना। औद्योगिक नगरी लुधियाना (Ludhiana) में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के पश्चात डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा द्वारा लोगों को राहत देनी शुरू कर दी है। आज रात जारी आदेशों के मुताबिक 31 मई यानि सोमवार से लुधियाना की सारी मार्किट शाम 5 बजे तक खुली रह सकती है। शाम 5 बजे के पश्चात नाईट कर्फ्यु लागू होगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले तक लुधियाना राज्य का सबसे ज्यादा हॉट स्पाट जिला था। जहां रोजाना 1500 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज़ सामने आ रहे थे और लगभग 40 मरीज़ों की मृत्यु हो रही थी। अति अनुभवी डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा की प्लानिंग और सख्ती फैसलों के चलते लगभग 15 दिनों में लुधियाना को कोरोना संक्रमण से राहत मिली है।
कोराना से राहत मिलते ही डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने लोगों को भी पाबंदीयों से राहत देनी शुरू की है। पहले लुधियाना ही एक ऐसा जिला था जहां पर दोपहर 12 बजे ही कर्फ्यु शुरू होता था। कुछ दिन पहले मार्किट बंद होने का समय 3 बजे तक किया गया। लेकिन अब कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से काबू पा लिए जाने के पश्चात आज रात डी.सी. ने लोगों को बड़ी राहत दी है। लुधियाना के डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक लुधियाना में मार्किट, प्राईवेट दफ्तर सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुल सकेगी।

पढ़ें आदेश

ये भी पढ़ें