Prabhat Times
चंडीगढ़। (Relief from heat wave in Punjab, rain alert) देश के एक बड़े हिस्से में भीषण लू (Heat wave) का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। ऐसे में भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों के लोगों मानसून का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में लू का कहर दो दिन तक बना रहेगा।
पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार से लू से छुटकारा मिल जाएगा। तापमान में भी कमी आएगी। यह पूर्वानुमान मौसम केंद्र चंडीगढ़ का है।
विभाग के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार को लू चलेगी लेकिन उसके बाद 14 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा। सूबे में बादल छाएंगे और इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
15 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जबकि 16 जून को पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह बारिश मानसून की होगी या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की।
डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि राहत की बात यह है कि झुलसा देने वाली धूप का सामना लोगों को नहीं करना होगा।

आईएमडी ने दी चेतावनी

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 16 जून से गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून दिल्लीवालों को गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिन में पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है।

कई राज्यों में भीषण बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
दूसरी तरफ रविवार को पंजाब में मौसम के तेवर तल्ख रहे।45.8 डिग्री तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पटियाला में 45.4 डिग्री और लुधियाना में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, गुरदासपुर में तापमान 44 डिग्री, होशियारपुर, चंडीगढ़, होशियारपुर व फिरोजपुर में 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें