Prabhat Times

जालंधर। पंजाब पुलिस से रिटायर्ड आई.पी.एस. रेशम सिंह सिद्धू का भोग एवं अंतिम अरदास  वीरवार को जालंधर के गुरूद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर नगर में होगी।

बता दें कि बीते मंगलवार 1 सितंबर को रिटायर्ड आई.पी.एस. रेशम सिंह सिद्धू का अकस्माक निधन हो गया था।

सरदार रेशम सिंह सिद्धू की याद में रखे गए भोग एवं अंतिम अरदास वीरवार 10 सितम्बर को दोपहर 12 से 1 बजे तक गुरूद्वारा गुरू तेग बहादुर नगर में होगी।

दिवंगत रेशम सिंह सिद्धू के बेटे इंस्पैक्टर रशमिन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पिता रेशम सिंह सिद्धू अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खिलाड़ी रहे।

पंजाब पुलिस मे नौकरी के दौरान वे राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे।उन्होनें बताया कि बीते मंगलवार की सुबह संक्षिप्त बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।