जालंधर (ब्यूरो): सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला वर्करों के साथ र्दुव्यवहार करने व गल्त हरकतें करने वाले रिटायर्ड डाक्टर की आज पुलिस थाना में जमकर खिंचाई हुई। आखिर सेवानिवृत्त डाक्टर ने सभी के बीच लिखित माफी मांग कर जान छुड़वाई।

जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल में दोपहर के समय जमकर हंगामा हुआ। पता चला है कि वहा कार्यरत महिला वर्करों के साथ एक रिटायर्ड डाक्टर ने र्दुव्यवहार किया। आरोप है कि उक्त सेवानिवृत्त डाक्टर ने महिला वर्करों के साथ गाली गलौच करते हुए धमकाया।

महिला वर्करों ने आरोप लगाया कि उक्त डाक्टर मार्च महीने में रिटायर्ड हो चुका है, लेकिन आज वे अस्पताल आया और उनके साथ गल्त हरकतें की। विरोध करने पर धमकाया। महिला वर्करों का आरोप है कि उक्त डाक्टर शराब पीए हुए थे।

महिला वर्करों द्वारा सेवानिवृत्त डाक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दोनो पक्षों को थाना बुलाया। जहां पर सेवानिवृत्त डाक्टर की जमकर खिंचाई हुई। बताया जा रहा है कि डाक्टर ने महिला वर्करों से माफी मांग कर जान छुड़वाई। उक्त डाक्टर गुलाब देवी अस्पताल रोड़ का रहने वाला बताया गया है।