मुंबई (ब्यूरो): बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर की पर्थिव देह का आज शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सिर्फ परिवारिक सदस्यो को ही पहुंचने की अनुमति मिली। लॉकडाऊन के कारण लाखों प्रशंसक ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए।

अंतिम संस्कार के मौके पर 25 लोगों की जाने की अनुमति मिल पाई थी। जिनमें इसमें नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारेख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल, कुणाल कपूर, अनिल कपूर श्मशान घाट में मौजूद रहे। लेकिन ऋषि कपूर की बेटी रिदिमा कपूर अंतिम संस्कार मे शामिल नहीं हो सकी।