लुधियाना। (robbery attempt at sunder nagar ludhiana) शहर के सुंदरनगर में मुथूट फाइनांस की शाखा में शनिवार सुबह लूट का प्रयास किया गया। गार्ड के गोली चलाने से एक लुटेरा घायल हाे गया जबकि दो मौके से फरार हाे गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे की माैत हाे गई है। हालांकि आधिकारिक ताैर पर इसकी पुष्टि नहीं हाे पाई है। घटना में मैनेजर भी जख्मी हाे गया जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया है। वारदात के बाद लोगों का हुजूम उमड़ गया। बताया जा रहा है कि मुथुट फाइनांस के साथ ही यूनियन बैंक की शाखा भी है। उसके गार्ड ने लुटेरों की हरकत देख गोली चलाई। मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मुथुट फाईनांस में लुटेरो ने धावा बोला। बताया जा रहा है कि लुटेरे गिनती में 6 थे। जैसे ही वे वारदात कर रहे थे तो स्टाफ को लोग आ गए और आमना सामना हो गया। लुटेरे भागने लगे तो नज़दीक यूनिअन बैंक के सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। लोगों ने लुटेरों को घेर लिया। मोटर साईकल पर भाग रहे लुटेर गिर गए। वारदात में क्रास फायरिंग में 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। चर्चा है कि एक लुटेरे की मौत हुई है। जो लुटेरे भागे वे मुथुट फाईनांस से क्या ले गए, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अक्टूबर 2020 में दुगरी रोड पर किया था लूट का प्रयास

गौरतलब है कि इससे पहले भी अक्टूबर 2020 में दुगरी रोड पर मुथूट फाइनांस कंपनी की ब्रांच से 15 करोड़ रुपये का सोना लूटने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरप्तार किया था। इसके अलावा लुटेराें के मोबाइल से काॅल डिटेल को भी खंगाला था। बिहार के वैशाली एरिया के निवासी छह लुटेरों ने कंपनी में सोना और नकदी लूटने का प्रयास किया था। मगर लोगों और पुलिस ने इनमें से तीन लुटेरों को काबू कर लिया था जबकि भीड़ का फायदा उठाकर तीन लुटेरे फरार हो गए थे।
पकड़े गए तीन आरोपिताेंनकी पहचान गांव सरियोता जिला वैशाली (बिहार) निवासी रोशन कुमार, गांव मोउदा थाना पातेपुर जिला वैशाली का सौरव और गांव सिलायो जिला नालंदा बिहार निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई थी। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस ने 3 पिस्टल, 30 कारतूस, पांच मैगजीन, चार मोबाइल, तीन पल्सर मोटरसाइकिल, टेप रोल, रस्सियां आदि बरामद की थीं।

ये भी पढ़ें