Prabhat Times
जालंधर। (IPhone Robbery Jalandhar) स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र शहर में किए गए एलर्ट के बावजूद देर रात महानगर के अति व्यस्त रिहायशी ईलाके पक्का बाग में लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। लुटेरे ने घर लौट रही महिला से आईफोन लूट कर फरार हो गए। महिला ने लुटेरों का विरोध किया, हाथापाई की। लेकिन लुटेरे वारदात में सफल रहे। वारदात में महिला अनु वासी पक्का बाग के घायल होने की सूचना है।
पक्का बाग निवासी महिला अनु ने पुलिस को बताया कि वे जालंधर में स्थित नियो जिम में बतौर मैनेजर जॉब करती है। बीती रात वह डियूटी से घर लौटी। पक्का बाग में घर के नज़दीक ही थी कि बाईक सवार लुटेरों ने धावा बोल दिया। उसने लुटेरों का विरोध किया। हाथापाई में वे घायल भी हो गई, लेकिन लुटेरे उसका आई फोन लूट कर फरार हो गए। थाना नम्बर 4 की पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास सी.सी.टी.वी फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें