Prabhat Times

जालंधर। दिन निकलते ही जालंधर से बड़ी दुःखदायी खबर है। जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एवं अकाली नेता बलजीत सिंह नीलामहल का आज सुबह निधन हो गया है।

बलजीत सिह नीलामहिल लंबे अर्से से शिरोमणि अकाली दल के साथ जुड़े हुए थे और शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के काफी करीबी रहे।

जानकारी मिली है कि नीलामहल को सुबह करीब पांच बजे सीने में दर्द हुआ। उनके परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत बताया गया। बलजीत नीलामहल के परिजनो के मुताबिक  भाई बिल्कुल स्वस्थ थे।

आज तड़कसार उन्हें सीने मे दर्द की दिक्कत हुई। आज सुबह सीने में दर्द होने पर अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक कोविड 19 नियमों को ध्यान में रखते हुए दिवंगत बलजीत सिंह नीलामहल  का अंतिम संस्कार आज ही कर दिया जाएगा।

बता दें कि बलजीत नीलामहल जालंधर में शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल के काफी करीबी रहे। उनका भाई कमलजीत गांधी भी पार्षद पद पर लोगों की सेवा में जुटे रहे।

नीलामहल लंबे समय से अकाली दल से जुड़े थे। अकाली-भाजपा सरकार दौरान उन्हें ट्रस्ट की चेयरमैन पद दिया गया था उनके भाई कमलजीत सिंह गांधी भी पार्षद रह चुके हैं और बीते साल उनका भी निधन हो गया था।