Prabhat Times
जालंधर: भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब की टीम घोषित हो गई। टीम घोषित होने के साथ ही स्पष्ट हो गया है कि युवा मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बेहद ही दूरदर्शी सोच और राजनीति के पथ पर बेहद ही गंभीरता और बैलेंस के साथ चल रहे हैं।
युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भानु प्रताप ने राज्य के हर एक जिला को बनता प्रतिनिधित्व देकर तथा हज़ारों युवाओं में से एक-एक को चुन कर राजनीति में परिपक्वता का परिचय दिया है।
इन तथ्यों का ज्वलंत उदाहरण है जालंधर में युवाओं में मजबूत पैठ रखने वाले युवा नेता साहिल शर्मा की नियुक्ति की। साहिल शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में सह-खेल इंचार्ज का पद दिया गया है।
बता दें कि बिज़निसमैन साहिल शर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की तनदेही से सेवा में जुटे हुए हैं। साहिल शर्मा पहले मंडल 1 के अध्यक्ष फिर जिला युवा मोर्चा में कार्यकारिणी के सदस्य, फिर स्पोर्टस सैल के को-इंचार्ज तथा फिर स्पोर्टस सैल जिला के प्रधान रहे।
कड़ी मेहनत, लगन व निष्ठा के साथ साहिल शर्मा ने अब पंजाब कार्यकारिणी में जगह बनाने में सफल हो गए हैं। सर्वविदित है कि साहिल शर्मा का जालंधर ही नहीं बल्कि प्रदेश में युवाओं में अच्छी पहचान है। साहिल शर्मा हर पल हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
इस बारे में साहिल शर्मा का कहना है कि पार्टी नेताओं ने युवा मोर्चा में जिम्मेदारी देकर जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरने के लिए पहले की तरह वे दिन रात काम करेंगे।
पार्टी की नीतियां कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने के लिए हाईकमान द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रोग्राम पर काम करेंगे। साहिल शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनावों में पंजाब में भी गठबंधन सरकार सत्तासीन होगी। युवा शक्ति इस कार्य के लिए पूरी तरह से सशक्त और तैयार है।