Prabhat Times
चंडीगढ़। (Sangrur by election punjab dalbir goldy congress candidate) संगरूर उप चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव का मैदान गर्माया हुआ है।
कांग्रेस ने यहां से दलवीर गोल्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले विधानसभा चुनाव में वह धूरी सीट से भगवंत मान से हारे थे। कल नामांकन का आखिरी दिन है।
आम आदमी पार्टी ने यहां से गुरमेल सिंह और अकाली दल ने जेल में बंद बलवंत राजोआणा की बहन कमलदीप कौर के नाम की घोषणा कर दी है।
भाजपा ने यहां से बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लो को टिकट दे दी है। ढिल्लो कल ही गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।
अभी तक संगरूर सीट से 3 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। जिसमें AAP के गुरमेल सिंह, शिअद अमृतसर के सिमरनजीत मान और आजाद अजय कुमार शामिल हैं
आम आदमी पार्टी कैंडिडेट गुरमेल सिंह ने कल नामांकन भरा। उनके साथ सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। मान यहां से लगातार 2 बार चुनाव जीत सांसद बने।
आम आदमी पार्टी कैंडिडेट गुरमेल सिंह ने कल नामांकन भरा। उनके साथ सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। मान यहां से लगातार 2 बार चुनाव जीत सांसद बने।
आम आदमी पार्टी ने संगरूर सीट से जिला प्रधान गुरमेल सिंह को टिकट दी है। उन्होंने कल सीएम भगवंत मान के साथ नामांकन भी भर दिया है।
हालांकि यहां से मान की बहन मनप्रीत कौर को टिकट की मांग हो रही थी। पार्टी ने वालंटियर पर भरोसा जताया। गुरमेल सिंह संगरूर के गांव घराचों से सरपंच भी हैं।
अकाली दल ने जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा की बहन कमलजीत कौर को उम्मीदवार बनाया है। अकाली दल यहां पंथक कार्ड खेल रहा है।
इसे बंदी सिखों से जोड़कर कमलजीत कौर को टिकट दी गई है। राजोआणा जेल में पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या में कैद काट रहे हैं। वह कल नामांकन भरेंगी।
शिअद (अमृतसर) के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान भी चुनाव मैदान में हैं। पिछले कई चुनाव में उनकी पार्टी नजरअंदाज ही रही है।
हालांकि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अमरगढ़ सीट पर उन्हें अच्छे वोट मिले थे। जिसके बाद वह संगरूर सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें