जालंधर (ब्यूरो): महानगर जालंधर में एक और बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि देश विदेश में कराटे में नाम कमाने वाले जालंधर के संजय कराटे स्कूल के संचालक संजय शर्मा के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संजय शर्मा पर जमीन की खरीदोफरोख्त में 4.5 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी सुखविन्द्र सिंह बाजवा ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में आरोप लगाया कि संजय शर्मा के साथ उनकी माडल टाऊन स्थित बिल्डिंग का सौदा 7 करोड़ में हुआ था।

जिसका उन्होने 4.5 करोड़ रूपए दिए। उन्हे आश्वस्त किया गया था कि वे अपने बैंक का ऋण चुका कर बाकी पेमेंट लेकर जगह की रजिस्ट्री करवा देंगे। लेकिन बाद में ऐसा नहीं हुआ।

संजय शर्मा पर आरोप है कि उन्होने न तो रूपए वापस किए और ही जगह की रजिस्ट्री करवाई। उनके साथ 4.5 करोड़ की ठगी हुई है। रूपए वापस मांगने पर उन्हे धमकाया भी गया। पता चला है कि पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले की जांच के आदेश ए.डी.सी.पी. रैंक के अधिकारी को दिए गए।

जांच के बाद जालंधर के थाना नम्बर 6 में संजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। संजय शर्मा से इस संबंधी संपर्क नहीं हो सका। संजय शर्मा का फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

ये भी पढ़ें