Prabhat Times
जालंधर। (Sant Nirankari Charitable Foundation) संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान आज संत निरंकारी मंडल, ब्रांच जालंधर द्वारा कपूरथला रोड़ पर स्थित निरंकारी भवन में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।ब्लड डोनेशन के उद्घाटन संत निरंकारी मंडल के ज़ोनल इंचार्ज गुलशन आहूजा तथा जालंधर वैस्ट से विधायक सुशील रिंकू तथा जालंधर ब्रांच के संयोजक गुरचरण सिंह जी ने किया।
ब्लड डोनेशन कैंप के उदघाटन के दौरान ज़ोनल इंचार्ज गुलशन आहूजा जी ने बताया कि संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन द्वारा दुनिया भर में समय समय पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाते हैं। गुलशन आहूजा जी ने बताया कि संत निरंकारी मंडल द्वारा सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद और निर्देशानुसार अमूल्य मानव जीवन बचाने के लिए ब्लड डोनेशन कैंप, पर्यावरण संभाल के लिए ट्री-प्लांटेशन कैंप आयोजित किए जाते हैं। सदगुरू माता जी के आर्शीवाद से पर्यावरण संभाल के लिए पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिसमें सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने ‘वननैस वन ईन हॉरमनी विद नेचर’ नारा दिया गया है। गुलशन आहूजा जी ने सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के चरणों में समूह साध संगत और समाज के तंदरूस्ती के लिए अरदास की और ब्लड डोनेट कर रहे संत महापुरूषों को आर्शीवाद दिया।
ब्लड डोनेशन कैंप में विशेष तौर पर पहुंचे जालंधर वैस्ट हल्का से विधायक सुशील रिंकू ने संत निरंकारी मंडल द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की प्रशंसा की और सरकार व प्रशासन की और से हर सहयोग का आश्वासन दिया। संत निरंकारी मंडल ब्रांच जालंधर के संयोजक गुरचरण सिंह जी ने बताया कि जिला प्रशासन और सेहत विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के मद्देनज़र जिला जालंधर में समय समय पर अलग अलग हिस्सों में कैंप लगाए जाएंगे। आज निरंकारी भवन, लैदर कांपलैक्स कपूरथला रोड़ पर लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में भोगपुर, करतारपुर, आदमपुर यूनिट से साध संगत को ब्लड डोनेट करने के लिए बुलाया गया है। आज कैंप में लगभग 175 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। गुरचरण सिंह जी ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप और कोरोना वैक्सीनेशन कैंप अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस मौके पर उजागरपाल सिंह पाली, गुरप्रकाश सिंह पाशी, दर्शन लाल, गुरदेव सिंह, संत निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक जसविन्द्र सिंह, संचालक अमित आहूजा, गुरमीत सिंह, जस्सा सिंह, मदन मोहन कोछड़, सतीश आहूजा, सुभाष सतीजा, अमर सिंह कैले, नरेन्द्रपाल सिंह, भोगपुर के संयोजक मंहगा सिंह, करतारपुर के संयोजक सुदर्शन खौसला, आदमपुर के संयोजक नरेश गुप्ता, खांबड़ा ब्रांच से जसविन्द्र कुमार, सेवादल संचालक दलबीर, सिविल सर्जन दफ्तर की तरफ से डाक्टर गुरपिन्द्र कौर, सुखविन्द्र सिंह उपस्थित रहे। कैंप में ब्लड डोनेट करने वालो के लिए डाईट का इंतज़ाम किया गया और साध संगत के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।

ये भी पढ़ें