जालंधर (ब्यूरो): शनिवार को लॉकडाउन को लेकर सुबह से चल रही तमाम अफवाहों, अटकलों पर जालंधर के डी.सी. घनश्याम थौरी ने विराम लगा दिया है।

डी.सी. घनश्याम थौरी ने कहा है कि शनिवार को कोई लॉकडाउन नहीं है। दुकानें रात 8 बजे तक खुलेंगी। पंजाब सरकार के कोई बंद या लॉकडाउन संबंधी कोई निर्देश नहीं हैं।

बता दें कि सुबह से शनिवार को पूर्णत लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अटकलों अफवाहों का बाजार गर्म था।

जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलाने वाले लोगों को सुचेत रहने की भी चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें