Prabhat Times

Preet Suji

जालंधर। (BJYM Scooter Rally Jalandhar) देश के लिए शहादत देने वाले शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर में निकाली गई विशाल स्कूटर रैली ‘पंक्चर’ हो गई।
विशाल स्कूटर रैली को कामयाब बनाने के लिए जिला भाजपा तथा जिला भाजयुमो द्वारा दिन रात एक किए जाने के बावजूद विशाल स्कूटर रैली ‘विशाल’ साबित नहीं हो पाई।
जिला भाजपा और भाजयुमो में एक हज़ार के करीब पदाधिकारी और सदस्य होने के बावजूद विशाल स्कूटर रैली में 250 से ज्यादा भीड़ नहीं जुटा पाए। सरकारी सूत्रों के मुताबिक स्कूटर रैली में गैदरिंग की रिपोर्ट 200 से 225 के बीच ही सरकार तक भेजी गई है।
बता दें कि पिछले काफी समय से राज्य में विभिन्न कारणों के कारण आम पब्लिक तथा हाईकमान की नज़र मे हाशिए पर चल रही भाजपा द्वारा एक बार फिर से उभरने के लिए भाजपा द्वारा प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज शहीद भगत सिंह की याद में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जालंधर द्वारा विशाल स्कूटर रैली का आयोजन किया गया था। रैली के प्रोग्राम में निर्धारित था की जालंधर के पी.एन.बी. (कंपनी बाग) चौक से लेकर भगत सिंह चौक तक स्कूटर रैली निकाली जाएगी।
जहां पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। रैली को सफल बनाने के लिए सिर्फ भाजयुमो ही नहीं बल्कि जिला भाजपा द्वारा भी पूरा जोर लगाया गया।
आज दोपहर बाद करीब 3.30 बजे कंपनी बाग चौक में रैली शुरू हुई। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश प्रधान भाणू प्रताप सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी, जिला भाजपा के अध्यक्ष सुशील शर्मा, युवा मोर्चा के प्रधान बलजीत सिंह सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
रैली में अनुशासन और पंचुएलिटी तो दिखी। सभी नेता, कार्यकर्ता समय पर पहुंचे। लेकिन हैरानीजनक तथ्य ये रहा कि जिला भाजयुमो तथा जिला भाजपा द्वारा जोर लगाए जाने के बावजूद भाजपा आम जनता तो दूर अपनी ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने में असफल रही।
सूत्रों ने बताया कि सिर्फ जिला भाजयुमो की बात करें तो कार्यकारिणी में 50 के करीब पदाधिकारी शामिल हैं। कुछ मंडलों के पदाधिकारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। लेकिन ये सभी पदाधिकारी मिलकर भी स्ट्रैंथ के मुताबिक विशाल स्कूटर रैली को “विशाल” साबित नहीं कर पाए।
अति सुविज्ञ सूत्रों से पता चला है कि सरकार के सी.आई.डी. विभाग द्वारा भी आज की रैली में भीड़ की गिनती महज़ 225 के करीब ही भेजी गई है। ऐसी स्थिति में स्पष्ट है कि जिला भाजयुमो और जिला भाजपा की कड़ी मेहनत के बावजूद पार्टी नेता अपने पदाधिकारियों तक को विशाल स्कूटर रैली में आने के लिए प्रेरित नहीं कर पाई।

कोरोना गाइडलाइंस का भी उल्लंघन

विशाल स्कूटर रैली में पंजाब सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का भी उल्लंघन किया गया। बता दें कि सरकार ने गाइडलाईंस जारी की है कि सोशल गैदरिंग में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते। राजनीतिक रैलियों की भी अनुमती नहीं दी जाए।
लेकिन आज शहर में निकली रैली में सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 225 से ज्यादा लोग नहीं थे, लेकिन ये गिनती भी गाइडलाइंस का उल्लंघन ही है। उधर, दूसरी तरफ आम चर्चा है कि पुलिस द्वारा आम जनता को मास्क के लिए धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन आज रैली के दौरान पुलिस टीम चालान काटने के बजाए रैली को प्रोटैक्ट कर रही थी।

ये भी पढ़ें