Prabhat Times

पुलिस ने उखाड़े टैंट, तो पूर्व CPS के.डी. भंडारी ने खुद बिछाईं दरियां

जालंधर। (Seth Hukam Chand Colony Welfare Society, Jalandhar) महानगर की प्रतिष्ठित सेठ हुक्म चंद कालोनी वैलफेयर सोसाइटी (रजि.) के चुनाव रोकने के लिए कमिश्नरेट के थाना नम्बर 1 की पुलिस ने कथित राजनीतिक दबाव में खासी मशक्कत की, लेकिन पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी और ईलाकावासियों की एकजुटता के कारण सोसाइटी के चुनाव शांतमय ढंग से संपन्न हुए। सेठ हुक्म चंद वैलफेयर सोसाइटी (रजि.) की ए.जी.एम. और चुनाव आज कालोनी में हुए। जिसमें पहले 3 साल का लेखा-जोखा बताया गया। इसके पश्चात कालोनी के वरिष्ठ सदस्य जगदीश बटारा को चुनावों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई। सोसाइटी चुनावों में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। सोसाइटी चुनावो में पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इन सदस्यो को मिली वैलफेयर सोसाइटी (Society) की जिम्मेदारी

चुनावों में हरीश कालिया को प्रधान, जसकरण सिंह को उप प्रधान, डाक्टर गुरिन्द्रपाल सिंह को महासचिव, गुरिन्द्रपाल अनेजा को कैशियर तथा डाक्टर संजय बांसल को सचिव (अकाउंट) चुना गया। इसी प्रकार रेखा कालिया भारद्वाज, सुलेखा भगत, सुखराज कौर, मधु सिक्का, प्रोमिला सहगल निर्विरोध कार्यकारी सदस्य चुना गया।

पुलिस ने उखाड़े टैंट, पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी ने बिछाई दरियां

सोसाइटी सदस्यों ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल को फोलो करते हुए ए.जी.एम. व चुनावों के लिए टैंट, बैठने के साथ रिफ्रैशमैंट की व्यवस्था की गई थी। सोसाइटी का आरोप है कि थाना नम्बर 1 का पुलिस द्वारा चुनाव टालने के लिए राजनीतिक दबाव में टैंट उखाड़ दिए गए और रिफ्रैशमैंट तक की व्यवस्था नहीं करने दी गई। लेकिन पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी ने खुद अपने कंधों पर दरियां उठा कर निर्धारित स्थल पर बिछाई। कालोनी सदस्यों ने पुलिस पर र्दुव्यवहार का आरोप लगाया है। इन सब अड़चनों के बावजूद सोसाइटी के चुनाव शांतमय ढंग से संपन्न हुए।

ये सदस्य रहे मौजूद

वरिन्द्र मिड्डा, नरेश महाजन, दलजिन्द्र सिंह, हेमंत कालड़ा, दविन्द्र शर्मा, नरेश चौहान, श्री ऐरी, पवन गोयल, नरेश ठाकुर, नरेश शर्मा, अजय मल्हौत्रा, अशोक जोशी, रवि खुराना, विनोद खुराना, जगजीत लक्की, जॉनी बत्तरा, गुरप्रीत सिंह, श्रीमती सुमन शर्मा, सर्वजीत कौर, कमलेश, बबीता सेठी, अंजू, रीना, ज्योति गोयल, नीना व सभी कालोनी सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें