Prabhat Times
गुरदासपुर। (Sewa Singh Sekhwan join AAP) संभावना के मुताबिक पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। सेखवां को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने खुद उनके निवास पर पहुंच कर ज्वाईन करवाया। बता दें कि सेखवां कुछ सालों से शिरोमणि अकाली दल छोड़ चुके हैं। वे अकाली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। पिछले समय से वे शिरोमणि अकाली दल यूनाईटिड का हिस्सा थे।
सेवा सिंह सेखवां को AAP में ज्वाईन करवाने के लिए अरविंद केजरीवाल गुरदासपुर पहुंचे। प्रैस कान्फ्रैंस में सेवा सिंह सेखवां का दर्द छलक गया। सेखवां ने कहा कि उन्होने इतने साल अकाली दल से जुड़े रहे। लेकिन पिछले समय से किसी ने उनका हाल तक नहीं जाना। उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने अकाली दल की सेवा की है। सेखवां ने कहा कि केजरीवाल उनका हाल जानने आए हैं। उनके जैसा महान कोई नहीं है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि खुशी हो रही है कि हमारे बुर्जुग सेवा सिंह सेखवां उनके परिवार में शामिल हैं। हमें बच्चा समझ कर आर्शीवाद दिया। आज वे हमारे परिवार में शामिल हैं। हम सब लोग सेखवां का स्वागत करते हैं। चाहते हैं कि वे हमारा मार्गदर्शन करते रहेँ। बतातें रहे कि आगे कैसे चलना है। जो मिशन हम लेकर चले हैं, उसे आगे बढ़ाने में सहयोग करें। जैसे दिल्ली में अच्छे स्कूल, अस्पताल, सड़कें बनाई। कोई समय था जब पंजाब देश का नंबर वन राज्य था। अब हालात सभी के सामने हैं।
AAP का मिशन है ऐसा पंजाब बनाएं, अमन शांति हो, चाहे अमीर गरीब हो उन्हें अच्छी शिक्षा मिले। हर परिवार को अच्छा ईलाज मिले, बिजली मिले, किसानों, मज़दूरों को न्याय मिले। सभी का विकास हो। इस मिशन को साथ लेकर चले हैं। केजरीवाल ने कहा कि सेखवां के शामिल होने से इस मिशन को तेजी मिलेगी और बल मिलेगा। AAP कनवीनर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब एक बार्डर स्टेट है। यहां पर कोई ब्यान दिया जाता है तो जिम्मेदारी के साथ दिया जाना चाहिए। लेकिन हम इन बातों पर राजनीति नहीं करना चाहते। ऐसा पंजाब बनाना चाहतें हैं, जहां अमन चेन शांति हो।

ये भी पढ़ें